फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hearing in Jail's court of Rampal

रामपाल के खिलाफ दो पुलिस कर्मियों ने दी गवाही

Sat, 07 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 07 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Jail's court of Rampal

सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल की शनिवार को चार मामलों में दो अदालतों में पेशी हुई। रामपाल सहित उसके आठ अनुयायियों को पेश किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट में रामपाल के खिलाफ दो मामलों में दो पुलिस कर्मचारियों की गवाही हुई। मुकदमा नंबर 426 व 427 में चार पुलिस कर्मचारियों की गवाही होनी थी।

कोर्ट ने ज्यादा समय लगते देख दो गवाह को बाउंड ऑन कर दिया। उनकी आगे गवाही हो सकती है। रामपाल के खिलाफ हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह व एएसआई रोहताश ने गवाही दी।
विज्ञापन


मर्डर मामले में थमाया चालान
कोर्ट में रामपाल की मर्डर मामले में मुकदमा नंबर 430 में भी पेशी हुई। इस मामले में रामपाल व उसके अनुयायियों को चालान की कॉपी दी गई। अब इसे चेक कर दोबारा पेश किया जाएगा। इसके बाद जेएमआईसी कोर्ट से मामला सेशन कोर्ट में चला जाएगा। कोर्ट ने चारों मामलों में 21 नवंबर की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों में हुई पेशी
रामपाल व उसके अनुयायियों की शनिवार को मुकदमा नंबर 426, 427 में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मुकदमा नंबर 430 मर्डर मामले व मुकदमा नंबर 443 जिसमें रामपाल पर आवश्यकता से अधिक पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर रखने का मामला दर्ज है में पेशी हुई।


ये हुए पेश
मुकदमा नंबर 423 व 427 में जेएमआईसी मुकेश कुमार की कोर्ट में रामपाल, राजकपूर, राजेंद्र, वीरेंद्र, रामफल, पुरुषोत्तम व बलजीत की पेशी हुई। दूसरे दो मामलों में बबीता व रामपाल सहित चार लोगों की पेशी हुई। मर्डर मामले में रामपाल व उसके अनुयायियों की पेशी सुधीर कुमार की कोर्ट में हुई।

फिर जुटी अनुयायियों की भीड़
पेशी के दौरान रामपाल के अनुयायियों की फिर भीड़ जुट गई। समर्थक कोर्ट के आगे एकत्रित हो गए। जेल के सामने भी देर रात से ही भीड़ एकत्रित हो गई थी। रामपाल के अनुयायियों को पुलिस खदेड़ती रही। पूरा दिन पुलिस व अनुयायियों के बीच यही खेल चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed