{"_id":"64da531131507520d807ed63","slug":"haryanvi-artist-raped-accused-made-obscene-photos-and-videos-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी कलाकार से दुष्कर्म: गर्भपात कराया, बंधक बनाकर रखा, अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, दांत तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणवी कलाकार से दुष्कर्म: गर्भपात कराया, बंधक बनाकर रखा, अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, दांत तोड़ा
Mon, 14 Aug 2023 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 09:45 PM IST
सार
आरोपी मोदीनगर निवासी है। आरोप है कि अश्लील फोटो और वीडियो बनाया और बंधक बनाकर रखा और दांत भी तोड़ दिया। महिला थाना पुलिस ने आशु मलिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले की एक हरियाणवी कलाकार से यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर निवासी आशु मलिक पर शहर के एक होटल में दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। कई दिनों तक रोहतक में एक फ्लैट में बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गोली देकर गर्भपात करवाया। विरोध करने पर पिटाई की, उसका दांत तोड़ दिया। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आशु मलिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोहतक के शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी हरियाणवी कलाकार है। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर (गाजियाबाद)) निवासी आशु मलिक बेटी के साथ काम करता है। उसने 21 जून 2022 को बेटी को हिसार बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने पेय पदार्थ में नशा मिलाकर उसे पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार की ट्रांसफर
16 जुलाई 2023 को रोहतक में आरोपी ने बेटी को गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन आशु मलिक का दोस्त विकास उसे एक अस्पताल लेकर गया था। बाद में आशु उसे एक फ्लैट में ले गया और बंधक बनाकर रखा। जब बेटी ने विरोध किया तो मारपीट की और दांत तोड़ दिया।
विज्ञापन
25 जुलाई को बेटी रोहतक से किसी तरह घर आई और इस संबंध में रोहतक के शहर थाना पुलिस में शिकायत दी, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार महिला थाना ट्रांसफर कर दी। इस संबंध में पुलिस ने आशु मलिक (मोदीनगर), रोहतक निवासी विकास और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।