फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Youth beaten to death in Hansi, case registered against eight including uncle and aunt

Haryana: हांसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चाचा-चाची सहित आठ पर केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 11:49 PM IST
सार

जमीन को लेकर विवाद था, शनिवार सुबह घर के पास हमला किया गया। चाचा की बेची जमीन को युवक व उसके परिजनों ने खरीद लिया था।

विज्ञापन
Haryana: Youth beaten to death in Hansi, case registered against eight including uncle and aunt
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गांव भाटला में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक के चाचा, चाची, दो चचेरी बहनों सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक के घर के पास हुई। पुलिस को दी शिकायत में भरत सिंह ने बताया कि उसका बेटा 37 वर्षीय सुरेंद्र घर से महजत गांव में धान की पौध लेने के लिए गया था। पौध लेकर लौटते समय रास्ते में उसको चाची पूनम, चाचा बलवंत, उनकी बेटी नीता व भतेरी, जयबीर, चामर, भग्गू व लीलू ने पकड़ लिया। जिसके बाद सभी आरोपी सुरेंद्र के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जब सुरेंद्र ने शोर मचाया तो उसका भाई रामफल उसे बचाने के लिए आया। रामफल को आता देख सभी आरोपी लीलू के मकान में घुस गए। मारपीट के बाद सुरेंद्र बेहोश हो गया। वाहन का प्रबंध कर उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था और वह घर में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र विवाहित था। परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा व दो बेटी हैं। पुलिस ने पूनम, बलवंत, नीता, भतेरी, जयबीर, चामर, भग्गू व लीलू के खिलाफ धारा 191(2),190,126 (2) ,103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।


भाटला चौकी इंचार्ज एएसआई महेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद था। चाचा की बेची गई जमीन को सुरेंद्र व उसके अन्य परिजनों ने खरीद लिया था। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed