फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Jalebi Baba, who raped and made video, dies

दुष्कर्मी जलेबी बाबा की मौत; दुष्कर्म कर बनाता था वीडियो, जेल में तबीयत बिगड़ी, 100 से ज्यादा वीडियो मिले थे

Wed, 08 May 2024 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 11:38 PM IST
सार

दोषी के घर से 100 से ज्यादा वीडियो मिले थे। कोर्ट ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में 14 साल की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
Haryana: Jalebi Baba, who raped and made video, dies
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के हिसार में केंद्रीय कारागार-2 में मंगलवार रात करीब 11 बजे बिल्लू राम उर्फ जलेबी बाबा की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। वह दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में 14 साल की सजा काट रहा था।

विज्ञापन


फतेहाबाद के टोहाना निवासी बिल्लू राम उर्फ जलेबी बाबा द्वारा कई महिलाओं से संबंध बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। टोहाना के लोगों ने तब बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामला चर्चित होने पर टोहाना सिटी थाना पुलिस ने 19 जुलाई 2018 को जलेबी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में नामजद बिल्लू बाबा को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर उसके घर से 100 से ज्यादा वीडियो बरामद किए थे। इनमें वह अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाता दिखा था। फतेहाबाद की अदालत ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के एक मामले में उसे 14 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed