फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: ASI arrested taking bribe of Rs 5500

Haryana: एएसआई 5500 रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, केस दर्ज न करने की एवज में मांग रहा था 10 हजार

Mon, 04 Mar 2024 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

आरोपी पुलिस कर्मी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: ASI arrested taking bribe of Rs 5500
Bribe

विस्तार

हरियाणा के हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मिलगेट थाना में तैनात एएसआई अजय कुमार को 5500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले वह शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये ले चुका था। पुलिसकर्मी शिकायकर्ता से केस दर्ज न करने की एवज में रिश्वत ली।

विज्ञापन


इस संबंध में डाबड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसका भाई नवीन गाड़ी चलाता है। उसके खिलाफ किसी महिला ने मिलगेट थाना में शिकायत दी थी। इस पर एएसआई अजय ने फोन करके नवीन को बुलाया और कहा कि उस पर केस दर्ज होगा । इसके बाद जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यदि केस से बचना है तो 10 हजार रुपये देने होंगे। इस पर नवीन ने कहा कि फिलहाल उसके पास तीन हजार रुपये ही है, बाकी रुपये वह बाद में दे देगा। सुरेन्द्र की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में हवलदार जगबीर सिंह व सिपाही राजेश कुमार भी शामिल थे। सोमवार को जैसे ही शिकायतकर्ता सुरेन्द्र ने एएसआई अजय को 5500 रुपये दिए, उसे टीम ने उसे पकड़ लिया। इस मौके पर अग्रोहा के उद्यान अधिकारी पंकज ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed