फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: 11 year old boy raped 3 year old girl

Haryana: 11 साल के बच्चे ने 3 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, टीवी देखने के बहाने घर पर गया था आरोपी

Tue, 27 Feb 2024 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

आरोपी टीवी देखने के बहाने घर पर गया था। चार चिकित्सकों की टीम ने की बच्ची की मेडिकल जांच की है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: 11 year old boy raped 3 year old girl
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 11 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर पीड़िता के अभिभावक उसकी मेडिकल जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चार महिला चिकित्सकों के बोर्ड ने बच्ची की मेडिकल जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां का कहना है कि वह पति के साथ मजदूरी पर जाती है। शनिवार को दोनों काम पर गए हुए थे। बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 11 साल का लड़का टीवी देखने के बहाने घर पर आया। इसके बाद दरवाजे की कुंडी लगाकर बेटी से गलत काम किया। शाम को जब घर पर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


बार-बार खटखटाने के बाद बालक ने दरवाजा खोला। कमरे के अंदर बैठी बेटी रो रही थी। यह देखकर जब उससे पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी बच्चे ने गलत काम किया। अगले दिन इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों की टीम ने बच्ची की मेडिकल जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की करवाई काउंसिलिंग
नागरिक अस्पताल में पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग करवाई। काफी देर तक बच्ची की काउंसिलिंग चली। बच्ची ने घटना के बारे में बताया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर बालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी बच्चे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed