{"_id":"613298908ebc3e847778e38a","slug":"girl-threw-acid-on-a-boy-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में खौफनाक घटना: विदेश से लौटकर शादी करने की बात कही तो प्रेमिका ने युवक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में खौफनाक घटना: विदेश से लौटकर शादी करने की बात कही तो प्रेमिका ने युवक पर फेंका तेजाब
Sat, 04 Sep 2021 03:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Sep 2021 03:25 AM IST
सार
हरियाणा के हिसार में तेजाब हमले का मामला सामने आया है। युवक ने कनाडा से लौटकर शादी करने की बात कही तो खफा प्रेमिका ने उस पर तेजाब फेंक दिया। युवक का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। आरोपी महिला पीड़ित युवक के बड़े भाई की साली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार में जाट कॉलेज रोड पर शुक्रवार दोपहर सूर्य नगर निवासी दिव्यांग युवती (23) ने अपने दोस्त उचाना के गांव डुमरखां कलां निवासी शुभम सोनी (22) पर तेजाब फेंक दिया। हादसे में युवक की गर्दन, हाथ-पैर और छाती झुलस गई। शुभम के बड़े भाई दीपक ने बताया कि युवती उसकी पत्नी प्रियंका की बुआ की बेटी है।
विज्ञापन
वह कई दिन से शुभम पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। दीपक ने बताया कि शुभम को वह कनाडा पढ़ाई के लिए भेजना चाहता है। इसलिए उसने शुभम का कनाडा का वीजा भी लगवा दिया था। युवती ने शुभम से शादी की बात की। जिस पर शुभम ने कहा कि वह कनाडा से वापस आकर करेगा। इस बात को लेकर उसने शुभम को फोन कर शुक्रवार दोपहर जाट कॉलेज रोड पर मिलने बुलाया। यहां युवती ने शुभम पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
राहगीरों ने शुभम को अस्पताल में दाखिल करवाया। दीपक ने बताया कि वहां उसे उपचार नहीं मिला। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। दीपक ने बताया कि युवती के भाई ने उसे कहा कि वह अब भी बहन की शादी शुभम से करवाने को तैयार हैं। शुभम शादी करने को तैयार जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। वहीं दीपक ने बताया कि युवती के भाई की सूर्य नगर में ज्वेलरी की दुकान है। उसने शक जताया कि युवती उसकी दुकान से ही तेजाब लाई होगी।
विज्ञापन