{"_id":"bc59561e4cd4690ada5a4bdc37204531","slug":"gangster-arrest-with-associates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना पवन बीरन तीन साथियों सहित गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना पवन बीरन तीन साथियों सहित गिरफ्तार
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी अनिल कुमार की एसटीएफ टीम ने अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के सरगना पवन बीरन को उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बदमाश सफारी गाड़ी में सवार थे एसटीएफ इंचार्ज जीत बेनीवाल व साइबर सेल इंचार्ज गुणपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कैरू से जूही रोड पर नाकेबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जब मुखबिरी के आधार पर नाकेबंदी कर गाड़ी रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी की गाड़ी को ही टक्कर मार दी और मौके से भाग निकले।
टक्कर मारकर हमला करने के चलते इस मामले में पुलिस टीम बाल बाल हादसे से बच गई। टीम ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया और गिरोह के सरगना सहित तीन को पकड़ लिया। इनका एक साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
ये किए गए गिरफ्तार
इंस्पेक्टर जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि गिरोह का सरगना व वांटेड भिवानी जिला के गांव बीरन निवासी पवन, उसके साथी बीरन निवासी सतीश, नरेश व कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इनका प्रदीप नाम का साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने अभियुक्तों से सफारी गाड़ी भी बरामद कर ली।
ये रहे टीम के सदस्य
एसआई कर्मजीत व महेंद्र, एएसआई सुरेंद्र, विरेंद्र, निजामुदीन, मुख्य सिपाही नवीन, नरेश, बलजीत व सिपाही संदीप, रामगोपाल व नरेश शामिल थे।
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना पवन बीरन को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उस पर दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
जिसमें हिसार के तीन, भिवानी, जींद, रोहतक, गुड़गांव सहित राजस्थान व पंजाब राज्यों के केस हैं।
अनिल कुमार राव, आईजी हिसार रेंज