{"_id":"6094fb238ebc3e8dab49b7e1","slug":"four-injured-in-firing-at-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: तीन लाख रुपये के लेनदेन में पड़ोसियों पर फायरिंग, गोली लगने से चार गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: तीन लाख रुपये के लेनदेन में पड़ोसियों पर फायरिंग, गोली लगने से चार गंभीर
Fri, 07 May 2021 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 02:02 PM IST
सार
तीस फुटा रोड निवासी रामप्रसाद सोसाइटी चलाता था। इसमें वह लोगों के पैसे का लेनदेन रखता था। इसी रोड पर रहने वाले मोहन से उसे करीब तीन लाख रुपये लेने थे।
विज्ञापन
हिसार में फायरिंग में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के मिलगेट क्षेत्र में तीस फुटा रोड पर एक व्यक्ति ने रुपयों के लेनदेन में अपने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी । इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोहन, उसकी पत्नी बबली, बेटा गौतम और भतीजा सोमवीर शामिल है। चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तीस फुटा रोड निवासी रामप्रसाद सोसाइटी चलाता था। इसमें वह लोगों के पैसे का लेनदेन रखता था। इसी रोड पर रहने वाले मोहन से उसे करीब तीन लाख रुपये लेने थे। मोहन का परिवार रुपये नहीं दे रहा था। करीब दो साल से दोनों के बीच यह विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले रामप्रसाद ने अपना मकान बेच दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह पिस्टल लेकर आया और मोहन के परिवार पर फायरिंग कर दी। 55 वर्षीय मोहन को जांघ, उसकी पत्नी 50 वर्षीय बबली को हाथ, उनके बेटे 19 वर्षीय गौतम को जांघ में गोली लगी। मोहन के भतीजे 35 वर्षीय सोमवीर को पेट में गोली लगी है। चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से सोमवीर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन