फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Firing, one dead

बांडाहेड़ी में फायरिंग, रिटायर्ड थानेदार जख्मी, भाई की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 07 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

बांडाहेड़ी में पैसों के लेनदेन के विवाद में शनिवार को गोलियां चलीं, जिसमें एक रिटायर्ड थानेदार दिलबाग और उसके भाई सतबीर के अलावा एक अन्य सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सतबीर ने बाद में उपचार के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एएसआई दिलबाग की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर पुलिस ने इस संबंध में बांडाहेड़ी के सत्यवान उर्फ सत्ता और  बबला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सतबीर अपने भाई दिलबाग और अन्य के साथ सत्यवान के घर रुपये लेने के लिए गया। वहां पर इसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया।

बाद में जब विवाद बढ़ा तो सत्यवान और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सतबीर व दिलबाग की छाती पर गोली लगी, जबकि एक अन्य सुरेंद्र जेली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। तमाम घायलों को उपचार के लिए हिसार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, यहां सतबीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे में सतबीर के परिजनों की शिकायत पर चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त एएसआई दिलबाग के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं।


मृतक सतबीर के शव को कब्जे में ले लिया गया है और शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed