{"_id":"62c95c2d3297aa399222978a","slug":"firing-on-two-young-man-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Hisar: एजेंसी के सामने बैठकर हुक्का पी रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक हमलावर को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firing in Hisar: एजेंसी के सामने बैठकर हुक्का पी रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक हमलावर को दबोचा
Sat, 09 Jul 2022 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:15 PM IST
सार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर फायरिंग की गई है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के मंगली सुरतिया गांव में हीरो होंडा की एजेंसी के बाहर हुक्का पी रहे दो युवकों पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां बरसा दीं। मंगली गांव के ही राहुल के हाथ और पैर में गोली लगी है। जबकि पवन के सीने में गोली लगी है। लहूलुहान हालत में दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगली गांव का रहने वाला राहुल अपने दोस्त पवन के साथ गांव के बस स्टैंड के सामने हीरो होंडा की एजेंसी पर गया था। दोनों एजेंसी के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली राहुल और एक गोली पवन को लगी। दोनों घायलों को हिसार लाया गया। पुलिस की डायल 112 टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर फायरिंग की गई है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन