{"_id":"64e577c59588ff1d9f00de57","slug":"fire-broke-out-in-hospital-room-in-hisar-patient-amit-died-due-to-scorching-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: अस्पताल के कमरे में लगी आग; मरीज अमित की झुलसने से मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: अस्पताल के कमरे में लगी आग; मरीज अमित की झुलसने से मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
Wed, 23 Aug 2023 09:22 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:22 AM IST
सार
हिसार के निजी अस्पताल में देर रात एक कमरे में आग लगने से मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज अमित को परिजनों ने 20 अगस्त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित नशा करने का आदी था।
विज्ञापन
हिसार पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के डाबड़ा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक कमरे में आग लग गई। कमरे में उपचारधीन सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अमित की झुलसने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर, अर्बन स्टेट थाना प्रभारी विनोद मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना का पता चलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सुबह परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में जुटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के अनुसार
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के लापरवाही से हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले अमित को परिजनों ने 20 अगस्त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित नशा करने का आदी था जिसके चलते उसे अस्पताल लेकर आए थे। मंगलवार देर रात 2:00 बजे के आसपास अचानक कमरे में आग लग गई। जिस कारण झुलसने से अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि जब तक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। यहीं पर धरना लगा कर बैठेंगे। सुबह पता चलने पर पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचा और परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन