{"_id":"63baef4d3e664c70bd1e26d2","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नहर में झुके पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, अलीगढ़ निवासी योगेश के रूप में हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: नहर में झुके पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, अलीगढ़ निवासी योगेश के रूप में हुई पहचान
Sun, 08 Jan 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:59 PM IST
सार
सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र के सामने की घटना है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में साउथ बाईपास स्थित सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र के सामने बालसमंद नहर में झुके एक पेड़ पर रविवार को एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस जांच में युवक की शिनाख्त 24 वर्षीय अलीगढ़ निवासी योगेश के रूप में हुई है। युवक रामपाल का अनुयायी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, परिजनों के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे किसी राहगीर ने डायल 112 पर कॉल कर नहर पर पेड़ से रस्सी के फंदे में युवक के लटकने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक के गुलाबी शर्ट, काली जैकेट व काली जींस पहन रखी है। नहर में इन दिनों पानी नहीं है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिस पर योगेश निवासी बल्लभगढ़ एरिया अंकित है।
विज्ञापन
इसके अलावा उसके पास पंजाब नेशनल बैंक की मिलगेट ब्रांच की पास बुक मिली है। बाद में जांच के दौरान पता चला कि मृतक योगेश अलीगढ़ का रहने वाला है और वह रामपाल का अनुयायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।