फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dalit Forcely fed Dung

दलित के मुंह में ठूंसा गोबर

Mon, 23 Nov 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dalit Forcely fed Dung

हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव मुजादपुर में शनिवार रात एक पक्ष के लोगों ने झगड़े के बाद दलित पक्ष के घर में घुसकर एक व्यक्ति में मुंह में जबरदस्ती गोबर ठूंस दिया और दादा-पोती को पीटकर घायल कर दिया

विज्ञापन


इस घटना के बाद एक पक्ष ने दलितों के बिटौड़े (उपलों का ढेर) को आग लगा दी। मारपीट में दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई है और वे सिविल अस्पताल उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


रात करीब 1 बजे दलित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार मुजादपुर निवासी अशोक ने बताया कि गांव के ही एक पक्ष के लोग उनके बिटोड़े हटवाना चाहते हैं। इस मामले में उनकी कृष्णा व उसके बेटे मनोज के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि शनिवार शाम उसके पिता रामधारी घर में ही थे। इसी दौरान मनोज अपने कुछ परिवार के लोगों के साथ आया और डंडों से हमला कर दिया।

इसी दौरान उसने गोबर उठाकर रामधारी के मुंह में ठूंस दिया। बीच-बचाव कर रही अशोक की बेटी ऊषा को भी चोटें आईं हैं।

परिजन रामधारी व ऊषा को मंगाली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें हिसार के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उधर मनोज ने आरोप लगाया कि रामधारी और अशोक ने उसकी मां कृष्णा को ईंटों से मारकर घायल कर दिया। उन्हें मंगाली अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से रेफर कर दिया।

कृष्णा का आरोप है कि शनिवार को जब वह गोबर डालने गई तो रामधारी व उसके परिवार के लोगों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया।

उधर अशोक का आरोप है कि घायल रामधारी को दूसरे पक्ष के एक युवक ने अस्पताल में ही आकर धमकाया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही रविवार को दलित संगठनों के लोग रामधारी से मिलने अस्पताल  पहुंचे और पुलिस प्रशासन से दलितों को सुरक्षा देने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया केस दर्ज
हांसी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। रामधारी पक्ष की शिकायत पर मनोज व उसके साथियों पर मारपीट करने सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


तथा दूसरी तरफ कृष्णा की शिकायत पर रामधारी पक्ष पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। एक दूसरे के साथ मारपीट हुई है अभी तक ऐसी कोई जातीय विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है
- सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed