फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CLU case, CLU case in Hisar, case on 46, crime news, Hisar

बिना सीएलयू कॉलोनी काटने वाले 46 पर केस

Wed, 28 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 28 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
CLU case, CLU case in Hisar, case on 46, crime news, Hisar
प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवाल तोड़ डाली - फोटो : अमर उजाला

जिला योजनाकार विभाग ने जिले में 35 अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले 46 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने कहा है कि बिना चैंज ऑफ लैंड यूज कॉलोनी विकसित की गई, जिसमें 10 साल पहले कालोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों पर केस दर्ज कराए गए हैं।    

विज्ञापन


वर्ष 2006 से 2016 के बीच बिना लाइसेंस और बिना सीएलयू कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।  जिला योजनाकार विभाग की कार्यप्रणाली में अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। हिसार सदर थाना, हांसी सिटी और सदर थाना, बरवाला और उकलाना थाने में मंगलवार को पूर्व में काटी गई अलग-अलग कॉलोनियों के संबंध में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


टाउन प्लानिंग विभाग ने कहा कि बिना कॉलोनी विकसित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके अलावा चैंज ऑफ लैंड यूज की जरूरत होती है। तय फीस अदा करने के बाद ले आउट प्लान पास कराना होता है। रोड, पार्क, स्ट्रीट लाइट, कम्युनिटी सेंटर सहित अन्य जरूरतों के लिए जगह उपलब्ध करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच कॉलोनाइजरों पर पहले केस दर्ज
जिला योजनाकार विभाग की तरफ से बिना अनुमति लिए पांच कॉलोनियां काटने पर उनके कॉलोनाइजरों पर सोमवार को अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विभाग की ओर से जमीन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए हैं।

इन पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को दर्ज हुई अलग-अलग 35 एफआईआर में 46 से ज्यादा कॉलोनाइजर को आरोपी बनाया है। इनमें उनके साझेदार भी शामिल हैं। सदर थाने में 21 एफआईआर दर्ज हुई हैं। सदर थाना पुलिस ने लाहौरिया चौक एरिया के दिनेश कुमार, चौधरी प्रॉपर्टी आजाद नगर के धर्मबीर, अमरदीप कॉलोनी के कुलबीर बूरा, आर्यनगर के मदन, बालसमंद रोड की प्रोफेसर कॉलोनी के फूलसिंह, हिसार अमर विहार को-ऑपरेटिव एचबीसी के अरुण कुमार, अर्बन एस्टेट के बलबीर सिंह, विनोद नगर के पृथ्वी सिंह, वरुण महेश्वरी, चौथा मिल के मदन कुमार, सातरोड के राजेंद्र व राकेश, आदमपुर के इंद्रसेन, मय्यड़ की अमर कौर, सातरोड में कॉलोनी काटने वाले कुलदीप, सावित्री, मंदीप, प्रदीप, रामेश्वर व तीन-चार अन्य, कैमरी रोड के जयबीर सिंह, किरोड़ी के विजेंद्र, कंवारी के कुलदीप, सैनियान मोहल्ला के श्यामप्रकाश, डीएन कॉलेज रोड के श्यामलाल और वरुण, कांग्रेस भवन के पास राठी प्रॉपर्टी के मेंबर जयसिंह, चौथा मिल की शोभा देवी, सेक्टर-14 की वीनू को आरोपी बनाया हैं।

इसके अलावा हांसी पुलिस ने हांसी के विनोद कुमार, दिल्ली के संजय, हांसी की वंदना व रणधीर, ढाणी पीरांवाली के शिवकुमार व विनोद, प्रेमनगर के राजेश, हांसी के चरणजीत सिंह, शांति निकेतन हाउस बिल्डिंग सोसायटी, हांसी की वकील कॉलोनी के रतन सिंह, ढाणी पीरांवाली की लक्ष्मी देवी, शेखपुरा के राजेंद्र और उकलाना पुलिस ने सुरेवाला के दिलशेर और उकलाना के अशोक कुमार को आरोपी बनाया हैं।


भाजपा नेताओं पर मेहरबानी क्यों....
बिना सीएलयू कॉलोनी विकसित करने वालों में भाजपा के नेता भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने हिसार में करीब दर्जन भर कॉलोनियां विकसित की थीं। एफआईआर में ऐसे नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं। ऐसे में कार्रवाई से सवालिया निशान भी लग रहे हैं।  


टाउन प्लानिंग विभाग से रिकॉर्ड मांगा गया था। पिछले 10 साल में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों की रिपोर्ट हमने पुलिस को भेजी है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी।
- सत्यवीर सिंह, जिला नगर योजनाकार हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed