फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Child helpline team caught 5 innocent children begging in Hisar of Haryana

हिसार: पिता की मौत के बाद मां ने कर ली दूसरी शादी, रिश्तेदार मासूमों से मंगवा रहा था भीख

Wed, 12 Jan 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 01:38 AM IST
सार

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पांच बच्चों को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। भीख मांगते पकड़े बच्चों को लेने नकली परिजन पहुंचे तो उन्हें फटकार लगाई गई।

विज्ञापन
Child helpline team caught 5 innocent children begging in Hisar of Haryana
भीख मांग रहे थे बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के वीवीआईपी क्षेत्र आईजी चौक पर सोमवार रात साढ़े 9 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने भीख मांगते 5 मासूम बच्चों को पकड़ा। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने जिला बाल कल्याण समिति के पास इन बच्चों को पेश किया। पूछताछ करने के बाद बच्चों को जिला प्रशासन के वन स्टॉप सेंटर में भेजा दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट मनोज कौशिक चंद्रवंशी ने बताया कि इन बच्चों को लेने नकली परिजन बनकर आई दो महिलाएं व एक पुरुष आए, जिन्हें लताड़ लगाई गई है। बाल कल्याण समिति ने इन नकली परिजनों को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इससे पहले पूछताछ में पता चला कि ये पांचों बच्चे राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले हैं। इनमें 9 से 12 साल की तीन लड़कियां व 5 से 7 साल से दो लड़के शामिल हैं। इनमें दो बहन व उनका सगा भाई भी शामिल हैं। बच्चों ने बताया कि 2 साल पहले पिता की अजमेर में मौत हो गई थी, उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली व हमसे दूर रहने लगी। इसके बाद किसी रिश्तेदार के साथ तीनों बच्चे हिसार आ गए। अब आरोप है कि उसी रिश्तेदार द्वारा इन तीनों बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे आईजी चौक से गुजर रहा था। वहां फुटपाथ पर बैठे कुछ बच्चे नजर आए। एक बच्चा फुटपाथ पर सोया हुआ था व ठंड से ठिठुर रहा था। बाकी चार भीख मांग रहे थे। मैंने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद डीसी व एसपी को फोन किया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया।   - एडवोकेट मनोज कौशिक, सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति हिसार

हमारी टीम ने आईजी चौक से 5 बच्चों को बचाया है। जो रात को वहां पर बैठे थे व भीख मांग रहे थे। एडवोकेट मनोज कौशिक ने हमें इसकी सूचना दी थी। मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। बच्चों को रेस्क्यू कर उनको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बच्चों के बयान लेकर उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है। - कुलदीप शर्मा, इंचार्ज, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed