फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Flying Squad raided the warehouse in Chaudharywali of Hisar

हिसार: चौधरीवाली में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मार गोदाम से बरामद किए नकली खाद के 260 बैग

Fri, 22 Apr 2022 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 12:35 AM IST
सार

गोदाम में अवैध रूप से अनाज का भंडारण मिला। आदमपुर मार्केट कमेटी ने गोदाम मालिक पर 32,275 रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad raided the warehouse in Chaudharywali of Hisar
निरीक्षण करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में खाद की किल्लत का फायदा उठाकर काली कमाई करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गांव चौधरीवाली में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक गोदाम में छापा मारा। इस दौरान गोदाम से विभिन्न कंपनियों के नकली खाद के 260 बैग बरामद किए। इसके अलावा गोदाम से काफी मात्रा प्रिंटेड खाली बैग व भारी मात्रा में ज्वार का बीज, चना, गेहूं, ग्वार, सरसों का अवैध स्टॉक मिला। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, एसआई ईश्वर सिंह व बजरंग, सिपाही राजबीर, कृषि विभाग से क्यूसीआई डॉ. राजबीर सिंह, फील्ड ऑफिसर रमेश कुमार वीरवार को चौधरीवाली के गोदाम में पहुंचे। जांच के दौरान गोदाम में विभिन्न कंपनियों की खाद के 260 बैग, 3.20 क्विंटल ज्वार का बीज, साढ़े 32 क्विंटल चना, पांच क्विंटल गेहूं, 200 क्विंटल ग्वार व 145 क्विंटल सरसों का स्टॉक मिला।
विज्ञापन


अनाज के मिले अवैध भंडारण के चलते टीम ने आदमपुर मार्केट कमेटी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद डीएमईओ साहबराम, सचिव जयावंती व ऑक्सन रिकॉर्डर रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। कमेटी ने गोदाम मालिक पर 32,275 रुपये फीस व जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर आदमपुर थाने से एसआई बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और गोदाम मालिक कृष्ण बिश्नोई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान गोदाम मालिक का बेटा विष्णु भाग निकला। खाद नियंत्रण निरीक्षक राजबीर सिंह ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed