फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheated from trader in the name of getting land of gypsum in Hisar of Haryana

हिसार: जिप्सम वाली जमीन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 1.47 करोड़ ठगे, मां-बेटे समेत चार पर केस दर्ज

Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
सार

आरोप राजस्थान की रहने वाली एक महिला व उसके बेटे समेत चार लोगों पर लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बेटे समेत चार पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Cheated from trader in the name of getting land of gypsum in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले और व्यापारी जसवंत गोयल के साथ 1 करोड़ 47 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बीकानेर-कोलायत के पास जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोप राजस्थान की रहने वाली एक महिला व उसके बेटे समेत चार लोगों पर लगा है। पुलिस ने गंगानगर जिले के रहने वाली रसाल कवंर उनके बेटे विक्रम, नारायण दास और धर्माराम के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में अर्बन एस्टेट टू के रहने वाले जसवंत गोयल ने बताया कि अगस्त 2017 में बीकानेर निवासी धर्माराम से मुलाकात हुई। धर्माराम ने कहा कि बीकानेर -कोलायत के पास जमीन है जिसमें 30 से 40 टन जिप्सम और खनिज पदार्थ निकलते हैं। धर्मा ने रसाल कवंर, विक्रम और नारायण दास से मिलवाया।
विज्ञापन


वहां पर जिप्सम व खनिज पदार्थ के सैम्पल देखे। उन्होंने कुछ सरकारी कागजात भी दिखलाए। करीब 30 से 40 हजार टन जिप्सम होने के प्रमाण पत्र दिखाए। हमने 28 लाख रुपये ब्याना के तौर पर दिए। कुल मिलाकर 1 करोड़ 47 लाख और 40 हजार रुपये दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसर्ज तरुण एंड कंपनी हिसार व विक्रम, रसाल कंवर के बीच एक लिखित एग्रीमेंट हुआ। मैजर्स तरुण एंड कम्पनी व नारायाण के साथ एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट के मुताबिक तीनो को कुल 1 करोड़ 7 लाख 40 हजार रुपये बैंक खाते से आरटीजीएस से ट्रांसफर किए।


मैंने व मेरे बेटे तरुण कुमार ने नारायणदास व रसाल कवंर को 20-20 लाख रुपये दिए। जब हम मशीनें लेकर उक्त जमीन पर जिप्सम निकालने पहुंचे तो हमें पता लगा हमें जो जमीन दिखाई थी वह जमीन आरोपियों की नहीं है। आरोपियों ने रुपये देने से भी इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed