फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chain snatching, Chain snatching in hisar, near police station, hisar

थाने के पास महिला अकाउंटेंट की चेन झपटकर बाइकर फरार

Mon, 04 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 04 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching, Chain snatching in hisar, near police station, hisar
थाने के पास महिला अकाउंटेंट की चेन झपटकर बाइकर फरार - फोटो : bureau

बीडीपीओ दफ्तर की अकाउंटेंट एवं सेक्टर 13 निवासी गीता सेक्टर 16-17 में सिविल लाइन थाना रोड पर रविवार शाम पौने सात बजे सैर कर रही थी। तभी बाइक पर तेज रफ्तार में आए दो नकाबपोश युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और बाइक दौड़ा ले गए।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग बाइकर्स के पीछे दौड़े। एक कार वाले ने माजरा समझकर कार दौड़ाई और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई। बाइक पर सवार दोनों युवक तब पैदल भाग लिए। लोगों ने उनका पीछा किया, मगर सुराग न लगा।
विज्ञापन


लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना से एक टीम मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लिया। बाइक चोरी की निकली। चार दिन पहले भी इसी अंदाज में न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बाइक पर सवार दो युवक एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए थे। उनका कोई सुराग न लगा है। पुलिस ने उस मामले में तभी केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार से मारपीट कर नकदी छीनी
हिसार। सेक्टर 16-17 में तोशाम रोड के करीब पुलिया पर रविवार को दोपहर करीब तीन बजे चार अनजान युवकों ने बाइक सवार भट्टू निवासी युवक के साथ मारपीट की और ढाई हजार की नकदी छीन ली। लुटेरों ने उसकी बाइक भी छीनने की कोशिश की, मगर उसमें सफल न हुए।


युवक किसी तरह उनके चंगुल से छूट पाया। वारदात के बाद लुटेरे दौड़ने लगे, लेकिन लोगों ने एक लुटेरे को पीछा कर पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लुटेरे से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस लुटेरे को सोमवार को अदालत में पेश करेगी और उसका रिमांड मांगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed