फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chain seized

पीड़िता ने दिखाई दिलेरी हेडिंग... 250 फुट तक घिसटा, अंगूठा भी टूटा, लेकिन चोर को नहीं छोड़ा

Fri, 23 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 23 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chain seized

ट्रेन से सफर कर अपने मायके सिरसा जाने की तैयारी में हिसार रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक बहादुर महिला मूर्ति देवी ने उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग रही महिला चोर को दबोच लिया।

विज्ञापन


महिला चोर ने चेन तोड़कर अपने आपको खूब बचाने का प्रयास किया। मूर्ति को जैसे ही गले से चेन तोड़े जाने का पता चला तो उसने तुरंत महिला चोर का हाथ पकड़ लिया। महिला चोर खुद को छुड़ाने लगी। वह मूर्ति को करीब 250 फुट तक प्लेटफॉर्म पर घसीटती हुई ले गई।
विज्ञापन


मूर्ति ने उसके गले से पकड़ा कमीज नहीं छोड़ा। चोर ने उसका अंगूठा बुरी तरह से मरोड़ दिया। अंगूठा तोड़ दिया, लेकिन दर्द के बावजूद साहसी महिला ने उसे नहीं छोड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी महिला मूर्ति देवी ने बताया कि वह एचएयू में एग्रीकल्चर एंड इंजीनियरिंग कॉलेज के कैशियर देवीलाल सिहाग की पत्नी है। वह बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे सिरसा के बकरियांवाली गांव में मायके जा रही थी। जब प्लेटफार्म पर ट्रेन आई तो वह चढ़ने लगी।

भीड़ ज्यादा थी। महिलाएं और अन्य सवारियां आपस में धक्का-मुक्की कर रहीं थी। इसी बीच एक महिला यह कहते हुए चिल्ला रही थी कि धक्के मत मारो, उसने मूर्ति के गले पर हाथ लगाया और चेन तोड़ ली। मूर्ति को अहसास हो गया। उसने चेन तोड़ते ही तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया।

महिला चोर-चोर करके खूब चिल्लाई, लेकिन आम नागरिकों में से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। यहां तक कि दो पुलिस के जवान भी वारदात के दौरान आगे से निकल गए। उन्होंने मुंह फेर लिया और बिना कुछ सहायता किए चले गए।

मूर्ति ने उसे कसकर दबोच लिया फिर अचानक एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची, उसने महिला चोर को पकड़ लिया और थाने ले गई। वहां आरोपी महिला से चेन बरामद की गई। हालांकि चेन में लॉकेट भी था, जो झपट मारी के दौरान कहीं गिर गया।

साथी महिला बोली, छोड़ दो, तुम्हें चेन मिल जाएगी
महिला मूर्ति सिहाग ने बताया कि वह अकेली नहीं थी, उसके साथ एक अन्य महिला भी थी, जो बार-बार यह कह रही थी कि छोड़ों, तुम्हें चेन मिल जाएगी।

क्यों कानूनी पचड़े में पड़ती हो, तुम्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। मूर्ति ने कहा कि अब तो मैं इसे सबक सिखाकर ही रहूंगी। मेरी चेन मिल जाएगी तो क्या होगा, यह किसी और महिला के साथ ऐसी वारदात तो नहीं करेगी। जब पुलिस पहुंची तो महिला चोर की सहयोगी वहां से गायब हो गई।


जेल भेजी आरोपी महिला
जीआरपी थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने खुद का नाम प्रीति उर्फ रजनी बताया है। वह अलवर में झुग्गी झोपड़ी में रहती है। पुलिस ने उससे सोने की चेन बरामद कर ली। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने खुद का नाम रजनी बताया था, जिससे सोने की चेन बरामद कर ली गई है। - रामकुमार, जांच अधिकारी जीआरपी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed