फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car agency operator in Hisar accuses DIG of demanding bribe of 25 lakhs

हिसार: कार एजेंसी संचालक ने डीआईजी पर लगाया 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, डीआईजी ने बताए बेबुनियाद

Tue, 08 Feb 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

आत्महत्या मामले में मृतक की पत्नी ने प्रदीप नेहरा पर केस दर्ज कराया था। डीआईजी का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
Car agency operator in Hisar accuses DIG of demanding bribe of 25 lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के हिसार में मिलगेट निवासी दिनेश की आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी सुनीता ने तारा फोर्ड कार एजेंसी के संचालक प्रदीप नेहरा व दुकानदार सतेंद्र पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने पर प्रदीप नेहरा ने डीआईजी बलवान सिंह राणा पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। डीआईजी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन


 प्रदीप नहरा का कहना है कि डीआईजी बलवान सिंह राणा ने पुलिस विभाग के एक अधिकारी के जरिये पहले उनसे 50 लाख रिश्वत की मांगी थी। उन्होंने पैसे नहीं दिए तो दोबारा से उनके पास संदेश भेजा गया कि डीआईजी 25 लाख लेने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने रिश्वत के रुपये नहीं दिए तो उनको झूठे केस में फंसाया जा रहा है। इस बारे में वह जल्द ही सुबूतों के साथ पूरा खुलासा करेंगे। 

विज्ञापन


तारा फोर्ड कार एजेंसी संचालक प्रदीप नेहरा के खिलाफ सोमवार को कंपनी के पूर्व कर्मचारी दिनेश को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद प्रदीप नेहरा ने कहा कि 2 साल पहले मेरे यहां कुछ कंपनियों में स्पेयर पार्ट से जुड़ी धांधली पकड़ी गई थी। कर्मचारियों पर केस दर्ज हुआ था। इसमें जहर खाने वाला कर्मचारी दिनेश भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब 8 महीने पहले मैंने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए एक शिकायत दी थी। इस मामले में एफआईआर न दर्ज करते हुए शिकायत को कई महीनों तक पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में घुमाया गया। मैंने डीआईजी बलवान सिंह राणा से पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।  

प्रदीप नेहरा ने मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं, वह बेबुनियाद हैं। प्रदीप नेहरा के 3 मामले थे। एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें आरोपी दिनेश ने सुसाइड कर लिया है। इसके अलावा 2 शिकायत और थीं। एक तो ऑटोमोबाइल एजेंसी वापस लेने और दूसरा प्लांट लगाने के लेकर लेन-देन संबंधित थी। दोनों ही मामलों की जांच हुई थी, जिन्हें आरोप सही नहीं मिलने पर रद्द करके दफ्तर दाखिल कर दिया था। न जाने किस मंशा से आरोप लगाया गया है। - बलवान सिंह राणा, डीआईजी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed