{"_id":"38aa6d566ac6ed70597e7308c52782a0","slug":"bsf-officer-threaten-roadways-driver-by-pistol-for-overtaking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में ओवरटेक किया तो बीएसएफ अफसर ने रोडवेज ड्राइवर पर तानी पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम में ओवरटेक किया तो बीएसएफ अफसर ने रोडवेज ड्राइवर पर तानी पिस्तौल
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर लगे जाम में एक बीएसएफ ऑफिसर की कार को ओवरटेक करना रोडवेज चालक को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
नाराज बीएसएफ अफसर ने नाराज होकर रोडवेज ड्राइवर पर पिस्तौल तान दी। उसने काफी देर तक जाम के बीच चालक के साथ खूब हंगामा मचाया।
उसने चालक के बाल नोंचे और मुक्के मारे। जब बाद में सवारियों व कंडक्टर के शोर मचाने पर अफसर व उसका साथी कार लेकर फरार हो गए।
जाते जाते उन्होंने ड्राइवर की तरफ पत्थर फेंका। बस में करीब 100 के करीब सवारियां थी। ड्राइवर-कंडक्टर सवारियों से भरी बस को अग्रोहा थाने ले आए।
पुलिस ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर वीटी करवा दी। जिसके बाद शाम को बीएसएफ अफसर व उसके साथी को पकड़ भी लिया।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार गांव स्याहड़वा निवासी ड्राइवर राजेश कुमार गुड़गांव से सिरसा रूट पर चलता है। वीरवार को भी वह निर्धारित समय पर बस लेकर सिरसा की ओर रवाना हुआ था।
रास्ते में हाइवे पर पेड़ काटे जाने से जाम लगा हुआ था। इसी बीच जब उसने जल्दबाजी में एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो कार चालक भड़क गया और उसने कार को बस के आगे रोककर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच कार चालक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जब कंडक्टर व सवारियों ने यह देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में ही कार चालक वहां से कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कंडक्टर ने कार का नंबर नोट कर लिया और बस को अग्रोहा थाने में ले गए। वहां पुलिस को कार का नंबर दिया तो पुलिस ने वीटी करवा दी। जिसके बाद शाम को कार चालक व उसके साथी को काबू कर लिया गया।
हमारे एक ड्राइवर के कान पर कार चालक द्वारा पिस्तौल तानने का मामला सामने आया है। ड्राइवर-कंडक्टर बस को सीधा अग्रोहा थाने ले गए। ड्राइवर ने भी मामले की शिकायत अग्रोहा पुलिस को दे दी है। सख्त कार्रवाई करवाएंगे।
जितेंद्र यादव, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज।
वीटी हुई थी हमने एक गाड़ी राउंडअप की थी। सूचना आई थी कि किसी ने बस पर गोली चला दी। मामला सदर हिसार का था हमने गाड़ी व उसमें सवार लोगों को सदर पुलिस को सौंप दिया।
मुकेश कुमार, एसएचओ, अग्रोहा थाना।
दोनों पक्ष थाने आए हुए हैं। गाड़ी चालक बहादुरगढ़ का रहने वाला है। दोनों में समझौते की बात चल रही है। पुलिस ड्राइवर की शिकायत मिलेगी तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
ललित कुमार, इंस्पेक्टर सदर थाना हिसार
मेरे ऊपर बनाया जा रहा है दबाव
चालक राजेश ने बताया है कि मेरे ऊपर दबाव बन रहा है प्रदेश के बड़े मंत्रियों के फोन करवाए जा रहे हैं। हिसार की एक महिला राजनेता के बेटे को फोन भी करवाया गया है।
दबाव बनाया जा रहा है कि ये बहादुरगढ़ के हैं वहां से रोडवेज की बसों को नहीं निकलने देंगे। बीएसएफ के सामने से भी बस न निकलने देने के बारे रोडवेज के कर्मचारियों को कहा जा रहा है।
चालक का कहना है कि उसने सदर थाना में एप्लीकेशन दे दी है। अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।