फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP leader arrested for taking Rs 1.5 lakh on the name of compromise in rape case

दुष्कर्म केस: समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेता BJP नेता गिरफ्तार, हरियाणवी कलाकार से जुड़ा है मामला

Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
सार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भाजपा नेता को प्रशासन ने सम्मानित किया था। हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दी थी।

विज्ञापन
BJP leader arrested for taking Rs 1.5 lakh on the name of compromise in rape case
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के हांसी शहर में दुष्कर्म के एक मामले में समझौता करवाने के नाम पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लेते भाजपा नेता कपिल नेहरू सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। मामला हरियाणवी कलाकार नवीन नारू से जुड़ा है। नवीन नारू पर बीते वर्ष दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इसी मामले में समझौते के नाम पर यह राशि ली जा रही थी।

विज्ञापन


दिसंबर में शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन वर्ष पहले नवीन नारू के संपर्क में आई थी। तब नारू ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना लिया था। पिछले तीन साल से वह वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन


बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नारू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में नारू की पत्नी और हरियाणवी कलाकारों ने तब तत्कालीन एडीजीपी श्रीकांत जाधव से मिलकर बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने पैसे ऐंठने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरी में प्रस्तुति देता था नारू
नवीन नारू पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता था। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उसके कई गाने हिट भी हो चुके हैं।


भाजपा से पहले जजपा में था नेहरू
कपिल नेहरू भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। इससे पहले जजपा का शहरी युवा प्रधान था। अक्सर सोशल मीडिया पर मंत्री, विधायक, भाजपा के नेताओं के साथ फोटो डालता रहता था। बीते दिनों गणतंत्र दिवस समारोह पर उसे प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया गया था। 

इस मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया गया है। दोनों पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। - मकसूद अहमद, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed