फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   biker robed by gangster

नियाणा में दिनदहाड़े बाइक सवार से नकदी लूटी

Wed, 09 Dec 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
biker robed by gangster

नियाणा व खरड़ गांव के बीच मंगलवार दोपहर तीन बजे एक युवक से गन प्वाइंट पर बाइक सवार तीन युवकों ने नकदी लूट ली। बदमाशों ने उस पर चाकू से वार भी किए।

विज्ञापन


चाकू का एक वार युवक के हाथ पर भी लगा है। वारदात करने वाले बदमाश बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार थे।

युवक सरसौद गांव से सुल्तानपुर अपने मामा को भैंस की रकम देने के लिए जा रहा था। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सरसौद निवासी अनिल ने बताया कि दोपहर बाद करीब 3 बजे वह अपनी बाइक से मामा के पास सुलतानपुर जा रहा था।

नियाणा व खरड़ के बीच जब वह पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक के सामने तीन युवकों ने पल्सर बाइक लगा दी। तीनों युवकों के चेहरे ढके हुए थे।

बाइक चालक के पीछे बैठे दोनों युवक उतर कर नीचे आए और उन्होंने आते ही रुपये निकालकर देने की मांग की। अनिल का कहना है कि उसने जब बदमाशों का विरोध किया तो एक ने उस पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन


जबकि दूसरे ने चाकू निकाल कर उस पर वार कर दिया। चाकू उसके हाथ पर लगने से वह जख्मी हो गया, वहीं उसके कपड़े भी फट गए।

अनिल का कहना है कि बदमाशों ने उसके पास रखी 65 हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने नजदीक स्थित एक भट्ठे पर पहुंचकर मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक लॉक कर चाबी फेंकी
अनिल ने बताया कि बाइक को लॉक कर बदमाश खेतों में चाबी फेंक गए। युवक द्वारा मामला भट्ठा पर काम करने वालों को बताया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

पुलिस ने करवाई नाकेबंदी
मामले की सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने खरड़ नियाणा से होकर हांसी व हिसार में आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी करवा दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed