{"_id":"6403417e74b830a9ff011733","slug":"ba-first-year-student-murdered-in-hansi-of-haryana-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Haryana: हांसी में छात्र रवि यादव की सुए गोद कर हत्या, आपसी रंजिश में की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Haryana: हांसी में छात्र रवि यादव की सुए गोद कर हत्या, आपसी रंजिश में की वारदात
Sat, 04 Mar 2023 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:32 PM IST
सार
वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता मदन यादव भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट एजी ऑफिस में ग्रुप-डी की नौकरी करते हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी के सिसाय पुल के समीप गवर्नमेंट कॉलेज के 21 वर्षीय छात्र रवि यादव की सुए गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई है। हत्या के बाद मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। काफी समय से वह ढाणी पाल में अपने मामा के पास रहता था। जानकारी के अनुसार रवि यादव मूल रूप से बड़सी निवासी है। उसके पिता मदन यादव भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट एजी ऑफिस में ग्रुप-डी की नौकरी करते हैं। वह गवर्नमेंट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को उसपर सुए से हमला किया गया व 4 वार किए गए। उसे उपचार के लिए पहले हिसार के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उसके शव को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां पर पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों द्वारा मामले में आरोपियों के नाम भी बताए गए हैं। रवि यादव के परिवार में उसके माता-पिता हैं। रवि यादव की एक बहन है जो कि विवाहित है।
विज्ञापन