फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ATM' chest found in drain

महजत के जोहड़ से मिली एटीएम की चेस्ट

Sun, 20 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 20 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
ATM' chest found in drain

मॉडल टाउन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से चुराई गई चेस्ट को पुलिस ने महजत गांव के जोहड़ से बरामद किया है।

विज्ञापन


संभवतया चेस्ट तोड़ कर उसके अंदर से रुपये निकाल कर चोरों ने उसे खाली कर जोहड़ में फेंक दिया था। पुलिस ने रविवार को क्रेन की मदद से काफी वजनी चेस्ट को बाहर निकाला। फिलहाल चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग
सका है।

जानकारी के मुताबिक महजत गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के जोहड़ में एक लोहे की काफी भारी अलमारीनुमा चीज पड़ी हुई है।

दरअसल ग्रामीण अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर गया था। भैंस के पानी के अंदर चले जाने पर जब उसने निकालने के लिए थोड़ा अंदर घुसा तो उसे चेस्ट दिखाई दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची तथा चेस्ट को निकालने के लिए हांसी से क्रेन मंगवाई गई। बाहर निकालने पर पता चला कि चोरों ने चेस्ट को तोड़ कर उसके अंदर रखी 11.43 लाख रुपये की राशि तो निकाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 दिसंबर की रात को चोरों ने मॉडल टाउन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को अपना निशाना बनाया था।

चोर एटीएम तोड़ कर उसके अंदर रखी चेस्ट उठा कर ले गए थे। इस चेस्ट में 11 लाख 43 हजार रुपये थे। चोरों ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला था, लेकिन उनकी फुटेज रिकॉर्ड हो गई थी। इस संबंध में सिटी पुलिस ने बैंक के प्रबंधक राजेंद्र कुमार के बयान पर चोरी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने महजत के नजदीक अपना दायरा बढ़ाया
महजत के जोहड़ से एटीएम की चेस्ट मिलने के बाद पुलिस के गांव के आसपास अपना दायरा बढ़ा दिया है। पानी से निकाली गई चेस्ट को देख कर लगता है कि इसे हाल ही में पानी में फेंका गया होगा।


ऐसे में पुलिस ये मान कर चल रही है कि इस चेस्ट को महजत गांव अथवा इसके आसपास ही रख कर तोड़ा गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि चोरी के आरोपी आसपास के हो सकते हैं।

पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए फोटो तथा उसकी चाल ढाल दिखा कर उनकी पहचान करवाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed