फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrest with 7 Lacs rupees, 500-500 rupees, Hisar

फैक्टरी मालिक की गाड़ी से पुरानी करेंसी के सात लाख रुपये पकड़े

Sun, 20 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 20 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arrest with 7 Lacs rupees, 500-500 rupees, Hisar
पुराने नोट - फोटो : bureau
सूर्य नगर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाइप फैक्ट्री के संचालक के पास सात लाख रुपये की पुरानी करेंसी पकड़ी है। कार में सात लाख की करेंसी के एक हजार और पांच सौ के नोट थे। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को अर्बन इस्टेट का निवासी बताया है।
विज्ञापन


सूर्य नगर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र की टीम शनिवार को फाटक के पास नाका लगाकर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चेकिंग में गाड़ी में लाखों रुपये रख एक व्यक्ति मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे रोक लिया और चेकिंग की तो एक काले रंग के बैग में सात लाख की पुरानी करेंसी थी।
विज्ञापन


सूर्य नगर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब पूछताछ की गई तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया। पुलिस का कहना है कि वह इस कैश को कहीं आदान-प्रदान करने के चक्कर में लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामले की सूचना सिटी थाना इंचार्ज कृष्ण कुमार और उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। देर शाम तक इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने सात लाख की नकदी को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही थी।

ये रहे टीम में शामिल
चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह के अलावा ईएसआई कपूर सिंह, ईएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल सुनील शामिल थे। पुलिस ने राजेश की गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। बताया गया है कि आरोपी अर्बन इस्टेट की तरफ से पुराने शहर सेक्टर 1-4 की तरफ जा रहा था।

अर्बन इस्टेट के व्यक्ति से सात लाख की पुरानी करेंसी पकड़ी है। आरोपी ठोस जवाब नहीं दे पा रहा है कि आखिर वह नकदी लाया कहां से। हमने कैश और गाड़ी सहित उसे पकड़कर इनकम टैक्स के अधिकारियों को सूचना दे दी है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने अभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।
- वीरेंद्र सिंह, इंचार्ज सूर्य नगर चौकी

जिले में पकड़ा पहला मामला
हिसार जिले में पुरानी करेंसी के साथ किसी को पकड़ने का पहला मामला है। नोटबंदी के बाद इससे पहले पुलिस या आयकर विभाग की टीम किसी को नहीं पकड़ पाई है। सरकार द्वारा किए जा रहे आयकर विभाग की निगरानी दावे अभी तक तो हिसार जिले में फेल साबित हो रहे हैं। आयकर विभाग ने तो अभी तक ऐसा मामला नहीं पकड़ा। पहला मामला जिले में पुलिस ने ही पकड़ा है, लेकिन अभी इसमें असलियत क्या है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


रोहतक आयकर विभाग की टीम पहुंची हिसार
सात लाख रुपये के नोट पकड़ने के मामले के बाद पुलिस ने आयकर विभाग रोहतक को इस बारे में सूचना दी। आयकर विभाग रोहतक से निरीक्षक अमित कुमार की टीम हिसार पहुंची। पुलिस ने इसके बाद आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को सात लाख की पुरानी करेंसी के साथ आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed