{"_id":"6255c41109cbf31fc32be5ce","slug":"animal-owner-burnt-a-pet-cow-by-throwing-acid-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: पशु मालिक ने पालतू गाय को तेजाब फेंक जलाया, गोसेवकों ने थाने के आगे किया रोड जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: पशु मालिक ने पालतू गाय को तेजाब फेंक जलाया, गोसेवकों ने थाने के आगे किया रोड जाम
Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
सार
गोसेवकों ने आजाद नगर थाने के आगे राजगढ़ रोड जाम किया। आरोपी की गिरफ्तार के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत करते गो सेवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर में बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। गो सेवकों का आरोप है कि नवदीप कॉलोनी निवासी एक पशु मालिक ने अपनी पालतू गाय को तेजाब फेंक जला दिया। तेजाब से गाय की खाल फटे हुए कंबल की तरह लटक रही थी। किसी शहरवासी ने इसकी सूचना गो रक्षा दल व सामाजिक कार्यकर्ताओं की दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गो सेवक पशु मालिक के घर पहुंचे व गाय पर तेजाब फेंकने के बारे में पूछा। इस दौरान उनकी बहस हो गई। इसके बाद गो सेवक जली हुई गाय को गाड़ी में डालकर आजाद नगर थाना के पास पहुंचे और राजगढ़ रोड पर दोपहर करीब ढाई बजे जाम लगा दिया। जाम लगाने से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
गो रक्षा दल ने मौके पर आए पुलिस अधिकारी को गाय पर तेजाब फेंकने के आरोपी पशु मालिक के खिलाफ शिकायत दी। गो रक्षा दल के सदस्य डॉ. कुलदीप बिश्नोई, नरेश कुमार, अजय कुमार, सौरव, शिवकांत व कांग्रेस नेता मनोज टाक माही ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी पशु मालिक को गिरफ्तार किया जाए व उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद गोसेवकों ने रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
लुवास में नहीं मिला घायल गाय को उपचार
डेयरी एसोसिएशन के प्रधान विकास ढ़ांडा ने बताया कि घायल गाय को इलाज के लिए लुवास के वेटरनरी अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने गाय का इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद गाय को दूसरी जगह लेकर गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही बैठक करके आगामी आंदोलन का निर्णय लेंगे। विकास ने बताया कि पुलिस ने 40 मिनट में आरोपी पशु मालिक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शाम 7 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उनका आरोप है कि पुलिस ने झूठा आश्वासन दिया।
अवैध पशु बाड़ों पर होनी चाहिए कार्रवाई
गो रक्षा दल के सेवक कुलदीप, नरेश ने बताया कि शहर में अवैध रूप से कई पशु बाड़े चल रहे हैं। इनमें गायों को बांधा जा रहा है। गाय के छोटे-छोटे बछड़ों को भी गलत तरीके से बांधा जाता है। गो सेवकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में खोले गए अवैध पशु बाड़ बंद होने चाहिए व इनके मालिकों पर कार्रवाई जाए।