{"_id":"6464c7ff4eb6e8158804dead","slug":"an-extortion-of-rs-10-crore-has-been-sought-from-the-owner-of-ram-chaat-bhandar-in-hisar-of-haryana-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: राम चाट भंडार के मालिक से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, पर्ची थमा रुपये न देने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: राम चाट भंडार के मालिक से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, पर्ची थमा रुपये न देने पर जान से मारने की दी धमकी
Wed, 17 May 2023 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 May 2023 05:56 PM IST
सार
घटना के बाद आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए और इस बारे में शहर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर की राजगुरु मार्केट स्थित राम चाट भंडार के मालिक कुलदीप से बुधवार को दिन दहाड़े बाइक पर सवार दो युवकों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने रंगदारी की पर्ची देने से पहले मालिक को पिस्तौल दिखाई।
विज्ञापन
मालिक को दो दिन का समय दिया और कहा कि 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे। दोनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतर कर राम चाट भंडार के अंदर गया। उसने मालिक को पिस्तौल दिखाई और एक पर्ची थमा दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि पर्ची में लिखा था अगर दो दिन में 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
रंगदारी अनिल के नाम से मांगी गई है। घटना के बाद आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए और इस बारे में शहर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस से पहले फरवरी माह में पटेल नगर के एक ज्वेलर्स से भी रंगदारी मांगी गई थी।