फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All passports made from the year 2018 will be re-verified

कार्रवाई: वर्ष 2018 से बने सभी पासपोर्ट का दोबारा होगा सत्यापन, पासपोर्ट रीजनल ऑफिस से रिकॉर्ड लेंगे पुलिस अधिकारी

Tue, 08 Feb 2022 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 10:07 PM IST
सार

पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने कहा कि फतेहाबाद के टोहाना मे फर्जी पासपोर्ट के मामले मे दर्ज मुकदमों मे जांच कर रही एसआईटी की जांच मे स्पष्ट हो चुका है कि पासपोर्ट सत्यापन के लिए गवाहों को थाना में बुलाकर खानापूर्ति की जाती रही है।

विज्ञापन
All passports made from the year 2018 will be re-verified
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने पांचों जिलों में सभी पासपोर्ट का फिर से सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया है। उन्होने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि 2018 से अब तक जारी किए गए पासपोर्ट का रिकॉर्ड रीजनल पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त करेंगे। जिला स्तर पर सभी पासपोर्ट की गहनता से पुन: तस्दीक करवाई जाए। अनियमितता मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके लिए जिला स्तर पर अलग से टीम का गठन किया जाए। हिसार रेंज में जिला हिसार, हांसी (पुलिस जिला), फतेहाबाद, सिरसा और जींद को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने कहा कि फतेहाबाद के टोहाना मे फर्जी पासपोर्ट के मामले मे दर्ज मुकदमों मे जांच कर रही एसआईटी की जांच मे स्पष्ट हो चुका है कि पासपोर्ट सत्यापन के लिए गवाहों को थाना में बुलाकर खानापूर्ति की जाती रही है। भरोसेमंद लोगों पर विश्वास करके रिपोर्ट बनाकर भेजी जाती रही है।
विज्ञापन


तस्दीक के तौर पर शिक्षा का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिहायसी प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज जांचने होते हैं। पासपोर्ट वेरिफिकेशन आवेदक के पते पर जाकर सत्यापन करना होगा। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पुलिस कर्मचारी अथवा बीट इंचार्ज पासपोर्ट आवेदक के घर पर जाकर टैबलेट के माध्यम से एम-पासपोर्ट का उपयोग करते हुए तसदीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित गांव, कस्बे, शहर में सरपंच, पंच, एमसी या अन्य गणमान्य व्यक्तियों को गवाह के तौर पर रखा जाए। गवाहों को पुलिस थाना बुलाकर सत्यापन न किया जाए। शिक्षा प्रमाण पत्रों की स्कूल के रिकॉर्ड से तसदीक कराएं। रिहायशी प्रमाण पत्र को भी आवश्यकतानुसार शामिल किया जा सकता है। इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed