{"_id":"61f97b5560a96501cb732ba2","slug":"accused-arrested-for-taking-rs-15-lakh-in-lieu-of-passing-hssc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फर्जीवाड़ा: एचएसएससी परीक्षा पास कराने की एवज में लेता था 15 लाख रुपये, पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परीक्षा फर्जीवाड़ा: एचएसएससी परीक्षा पास कराने की एवज में लेता था 15 लाख रुपये, पुलिस ने धरा
Tue, 01 Feb 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:56 PM IST
सार
आरोपी एचएसएससी परीक्षा पास कराने के लिए आवेदकों की सेटिंग कराता था परीक्षा पास कराने की एवज में आरोपी मतलोडा निवासी अनिल 15 लाख रुपये लेता था। पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में थी लेकिन आरोपी की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला कस्बे में एचएसएससी बोर्ड की परीक्षा व नौकरियों में उम्मीदवारों को पास कराने की एवज में 15 लाख रुपये लेने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मतलोडा निवासी अनिल कुमार को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेना था। इससे पहले जब उसकी कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद आरोपी को कोविड जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी अनिल से बरामद मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष कुबूला था कि वह 10 से 15 लाख रुपये लेकर यह काम अपने दोस्तों के साथ मिलकर करता था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी अनूप सिंह के अनुसार एएसआई दयाराम सोमवार को अपने साथियों के साथ बरवाला के पुराना बस स्टैंड पर थे। उन्हें सूचना मिली कि मतलोडा निवासी अनिल कुमार अपने दोस्तों के साथ गिरोह बना कर एचएसएससी बोर्ड हरियाणा व अन्य द्वारा चयन की जाने वाली सरकारी नौकरियों मे गलत तरीके से उमीदवारों का चयन करवाता है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार करके अनिल कुमार के घर पर छापा मारा। यहां मकान की पहली मंजिल पर पुलिस ने अनिल कुमार को काबू किया था। पुलिस पूछताछ में अनिल कुमार ने बताया कि वह करीब दो-तीन वर्ष से एचएसएससी की ओर से करवाई गई पीटीआई, स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू व सिपाही के आवेदकों को पास करवाने के लिए सेटिंग करवाता था।