फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A boy killed his father with friends

नाबालिग बेटे ने दोस्तों संग कर दी पिता की हत्या

Tue, 01 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Tue, 01 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

तरसेम नगर में एक नाबालिग बेटे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता कृष्ण कुमार की थप्पड़, डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बाद में शव को गीता कॉलोनी में रहने वाले अपने ताऊ बारू राम के घर यह कहकर डाल दिया कि वह शराब के नशे में है। पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


कोठियों में मार्बल की घिसाई का काम करने वाला कृष्ण कुमार अपने 17 वर्षीय बेटे के साथ तरसेम नगर के अपने मकान में रहता था।

नाबालिग बेटे ने आदर्श नगर निवासी दो दोस्तों के साथ मिलकर रात को कृष्ण की डंडों, मुक्कों, थप्पड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुबह साढ़े 4 बजे के करीब वह मारुति 800 में पिता के शव को लेकर मिलगेट क्षेत्र स्थित गीता कॉलोनी में अपने ताऊ बारू राम के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पिता ने ज्यादा शराब पी रखी है और वह बेसुध है। कृष्ण के चेहरे से खून बहता देखकर बारू को शक हुआ। उसने भतीजे को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आए दोनों दोस्त फरार हो गए। परिजनों ने नाबालिग बेटे को पुलिस को सौंपने की धमकी दी तव़ह टूट गया।

पहले बताया कि उसके दोस्तों की उसके पिता के साथ मारपीट हो गई थी, उन्होंने उसकी हत्या कर दी। किसी को बताने पर उसे भी मारने की धमकी दी है।

परिजनों ने सख्ती की तो फिर बताया कि उसका पिता उसके साथ मारपीट करता था। गुस्से में उसने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी है। बाद में हत्या की सूचना पाकर मिलगेट चौकी पुलिस ने तरसेम नगर और गीता कॉलोनी में जांच की।

मारुति का फटा हुआ मिला टायर
तरसेम नगर से जिस मारुति 800 में कृष्ण कुमार के शव को गीता कॉलोनी पहुंचाया गया, उसका पिछला टायर फटा हुआ था। गाड़ी को इसी हालत में वे चलाकर यहां लाए थे। मारुति कृष्ण की बताई जा रही है।

कृष्ण के शव को इसकी पिछली सीट पर डाला गया था। पुलिस जांच में सीट पर खून के निशान मिले हैं। टायर फटा होने के कारण हत्यारोपी गाड़ी को वहीं छोड़कर पैदल ही भाग निकले।

हत्या के पीछे यह भी कारण
कृष्ण की हत्या के पीछे जहां एक कारण नाबालिग बेटे से मारपीट की नाराजगी सामने आया है, वहीं परिजन लेन-देन का विवाद भी बड़ी वजह बता रहे हैं। मृतक के भाई बारू राम ने बताया कि कृष्ण कुछ समय से एक मकान में फर्स घिसाई के काम में लगा था।

वहां मकान मालिक से कोई विवाद हो गया तो उसने काम छोड़ दिया। उसके 15-20 हजार रुपये इससे फंस गए। मकान मालिक ने फर्स का काम किसी दूसरे को सौंप दिया तो कृष्ण ने उसे काम नहीं करने दिया। बताते हैं कि इसी बात को लेकर उसके बेटे और उसके दोस्तों से भी कृष्ण की कहासुनी हो गई।


कृष्ण के बेटे ने पिता के खिलाफ दूसरे पक्ष का साथ दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी।

मृतक की पत्नी रह रही मायके
कृष्ण के नाबालिग बेटे पर अब जहां अपने पिता की हत्या का केस दर्ज हुआ है। पिछले साल उस पर एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज हो चुका है।

मामले में उसे कोर्ट से बरी किया जा चुका है। मृतक कृष्ण पर भी मारपीट आदि अपराधों में कई केस दर्ज थे, लेकिन सभी केसों का निपटारा हो चुका था। कृष्ण की पत्नी सरोज बाप-बेटे की आपराधिक प्रवृत्ति से परेशान होकर करीब सात साल पहले ही उनको छोड़कर अपने मायके चली गई थी। वह फिलहाल मायके में ही है। कृष्ण की हत्या के बाद मंगलवार को उसे सूचना देकर बुलाया गया।

कृष्ण की हत्या उसके बेटे व दो साथियों ने की है। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के पीछे कारण क्या था यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल यही बताया गया है कि बेटा पिता द्वारा मारपीट किए जाने से नाराज था। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है। -राजेश कुमार, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed