फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गाड़ी लेकर आए थे बकरियां चुराने, मालिक के जागने से भागे, दो फरार, एक पकड़ा

गाड़ी लेकर आए थे बकरियां चुराने, मालिक के जागने से भागे, दो फरार, एक पकड़ा

Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी लेकर आए थे बकरियां चुराने, मालिक के जागने से भागे, दो फरार, एक पकड़ा
गाड़ी लेकर आए थे बकरियां चोरी करने, मालिक के जागने से भागे, दो फरार, एक पकड़ा
विज्ञापन

हिसार। उकलाना कस्बे के प्रभुवाला गांव में पशु बाड़े में बंधी बकरियां चोरी करने आए तीन युवक मालिक के जागने पर भागे तो उनमें एक युवक गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे धर-दबोचा। पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रभुवाला निवासी रमेश ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात वह अपने पशु बाड़े के समीप बने कमरे सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे उसे शोर सुनाई दिया तो वह उठ गया और बकरियों के बाड़े में जाकर देखा। वहां दीवार टूटी हुई थी और ईंटें बिखरी थी तथा गेट का ताला भी टूटा हुआ था। बाड़े के अंदर केवल दो बकरियां बची थी, जबकि उसकी 29 बकरियां गायब थीं। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसके बेटे सोनू व मोनू आए। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो तीन युवक बकरियों को गाड़ी में चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। उनको पकड़ने के लिए जब वे दौड़े तो तीनों युवक भागने लगे। वे आपस में खांडा, रवि प्रकाश और बिट्टू कह कर पुकार रहे थे। तब तक गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा होने लगे थे। जब वे भाग रहे थे तो एक युवक जिसके प्लास्टिक का पैर लगा था, वह पैर फिसलने के कारण गड्ढे में गिर गया, जिस कारण उसे काफी चोटें आईं। उसे मौके पर पकड़ लिया गया और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल देवेंद्र के अनुसार पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 511, 34 के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed