{"_id":"5c5c855cbdec2273a67c9e9c","slug":"91549567324-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी बना फोटो व गलत मैसेज डाले, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी बना फोटो व गलत मैसेज डाले, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर गलत सामग्री पोस्ट करने का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल अग्रोहा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि उसकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है और किसी अज्ञात ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें फोटो व गलत मैसेज अपलोड कर रखे हैं। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि फर्जी आईडी बनाने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अग्रोहा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।