{"_id":"5a26f08a4f1c1b78548c15b2","slug":"91512501386-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवकों ने बाईक सवार से लूटे 22 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश युवकों ने बाईक सवार से लूटे 22 हजार रुपये
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
गांव पाबड़ा निवासी व्यक्ति से नकाबपोश युवकों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। पाबड़ा निवासी अजमेर ने उकलाना पुलिस को दी एक शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है और 4 दिसंबर को रात्रि 9.30 बजे फरीदपुर से अपने गांव पाबड़ा में जा रहा था। जब वह पाबड़ा रोड पर चिमनी से दो किले पहले अमरथल के खेत के पास पहुंचा तो पीछे एक सफेद रंग की कार आई उसमें बैठे नौजवान ने रुकने का इशारा किया तो मैंने यह सोचकर मोटरसाइकिल को रोक लिया कि इसमें कोई जान पहचान का लड़का है लेकिन कार रुकते ही उसमें 5 युवक थे जो कि 20 और 25 आयु के मुंह पर कपड़े ढके हुए थे। उन्होंने कार से उतर कर मारपीट शुरू कर दी। मेरी जेब से 22 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये देने से मना करने पर एक ने कहा तुझे गोली मार देंगे तथा दूसरे ने मेरे मुंह पर बिंडे से मारा जिससे मेरा दांत टूट गया। पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर धारा 379 बी के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।