फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जीजेयू स्टूडेंट पर हमला कर नकदी, एटीएम कार्ड छीने, दो गिरफ्तार

जीजेयू स्टूडेंट पर हमला कर नकदी, एटीएम कार्ड छीने, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू स्टूडेंट पर हमला कर नकदी, एटीएम कार्ड छीने, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऑटो मार्केट में बुधवार रात दो युवकों ने ईंट से हमला कर जीजेयू के स्टूडेंट एवं भिवानी के गांव नलोई के धर्मबीर से नकदी, एटीएम कार्ड, कुछ कागजात छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर झपटमारी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि झपटमारों ने 5000 रुपये और तीन एटीएम कार्ड छीन लिए।

पुलिस के अनुसार धर्मबीर बुधवार रात साढे़ 10 बजे बस स्टैंड से पैदल जीजेयू जा रहा था। वह ऑटो मार्केट के पास पहुंचा तो अंधेरे में दो लड़के खड़े थे। उन्होंने धर्मबीर को पकड़कर नीचे गिरा लिया और ईंट से चोट मारकर जेब से तीन एटीएम कार्ड और पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर ऑटो मार्केट फेज-2 की झाड़ियों से डोगरान मोहल्ला निवासी शुभम और न्यू ऋषि नगर निवासी विकास को पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे नशा करने के आदी हैं। उन्होंने नशे के चक्कर ऑटो मार्केट के पास वारदात की थी। पुलिस ने उनसे छीना गया पर्स और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। सिटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फोटो 20
भिवानी के गांव नलोई के धर्मबीर के साथ हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed