{"_id":"5c38ecbebdec22737d20b31e","slug":"81547234494-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा से आई महिला का सामान चोरी करने के मामले में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा से आई महिला का सामान चोरी करने के मामले में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कनाडा से भारत आई एक सेवानिवृत्त महिला का बस से लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भाटोल रांगड़ान वासी ओमपाल और दलबीर शामिल हैं। ओमपाल से 15 हजार रुपये और दलबीर से 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
मामले के अनुसार शिकायतकर्ता फतेहाबाद निवासी सरोज शर्मा (विदेशी नागरिकता प्राप्त महिला) 14 अप्रैल 2018 को फतेहाबाद से हिसार बस स्टैंड पर पहुंची, जिनके पास सामान ज्यादा होने के कारण एक अनजान व्यक्ति ने महिला का सामान ड्राइवर की सीट के पीछे रख दिया, जिसे महिला बस का परिचालक समझ रही थी। कुछ समय बाद महिला ने अपना सामान संभाला तो वह गायब था। महिला ने थाना शहर हिसार में इसकी शिकायत दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 11 नवंबर 2018 को पुलिस द्वारा पहले ही भाटोल रांगड़ान निवासी मुकेश और रामनिवास को पहले ही गिरफ्तार करके 85 हजार रुपये बरामद कर लिए थे। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनका एक गिरोह है, जो चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इन आरोपियों के बयान पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखने पर दो आरोपियों ओमपाल उर्फ टोनी और दलबीर को भी गिरफ्तार कर लिया।