{"_id":"5ba54371867a557ebc194d26","slug":"81537557361-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की बच्ची ने पिता पर दर्ज करवाया रेप की कोशिश का केस----------","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल की बच्ची ने पिता पर दर्ज करवाया रेप की कोशिश का केस----------
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर के सेक्टर में दस साल की बच्ची ने अपने पिता के खिलाफ उसके साथ रेप करने की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जब बच्ची से बातचीत की तो उसने बताया कि उसके पिता ने रात को उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ रेप की कोशिश करने का केस दर्ज कर लिया। जब बच्ची को बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो उसने इस बारे में मना कर दिया। बच्ची ने कहा कि उसने गलतफहमी में पिता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।
घटना के अनुसार बच्ची की बड़ी बहन सेक्टर के एक घर में साफ-सफाई करने जाती है। घर की मालकिन को बच्ची ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। उसके पिता सेक्टर में कपड़ों को प्रेस करते हैं। उनके पिता को शराब पीने की लत है और हर रोज देर रात नशे की हालत में घर आते हैं। उसकी मां को उसके पिता ने करीब डेढ़ महीने पहले पीट कर घर से निकाल दिया। तब से वे दोनों बहनें अपने पिता के साथ रह रही हैं। रात को उसके पिता शराब पीकर घर आए और चारपाई पर सो रही उसकी बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इस बारे में जब मकान मालकिन को पता लगा तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में कर दी। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बच्ची से इस बारे में जानकारी ली और उसके पिता के खिलाफ रेप करने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। जब बच्ची को बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो उसने वहां पर बयान दर्ज करवाने से मना कर दिया। बच्ची ने कहा कि उसने किसी के बहकावे में आकर पिता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।
बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया मामले का संज्ञान
केस दर्ज करवाने के बाद बयान दर्ज करवाने से मना करने की सूचना जब बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव को मिली तो उन्होंने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया। सुनीता यादव ने बताया कि बच्ची ने पहले पुलिस को जो बयान दिए हैं, वो बिना किसी दबाव के दिया था। अब बच्ची मना कर रही है तो हो सकता है उसको डराया गया हो या उस पर कोई दबाव हो। इस बारे में बच्ची से आज मुलाकात की जाएगी व इस बारे में पूरी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को बच्ची के साथ पिता द्वारा रेप करने की कोशिश की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तुरंत इस पर आरोपी पिता कि खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जब बच्ची को बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो उसने वहां पर मना कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
-नरेंद्र पाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी