फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सात साल से अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा बाप

सात साल से अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा बाप

Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सात साल से अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा बाप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से शर्मनाक हरकत की। छोटी बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म तो बड़ी बेटी ने छेड़छाड़ के आरोप जड़े हैं। महिला थाना पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी पिता पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के आरोपी को हिरासत में लिया है।
ऐसे हुआ खुुलासा
महिला एवं बाल विकास अधिकारी को किसी फोन के जरिए नाबालिगों के यौन शोषण का पता लगा था। जिसमें बाद महिला एवं बाल विभाग की अधिकारियों ने स्कूल में जाकर गुड टच बैड टच के बारे में बताया। जिसके बाद एक छात्रा ने अपने पिता की करतूत के बारे में बताया। बाद में छात्रा की अलग से काउंसिलिंग की गई तो 12 साल की छात्रा ने दुष्कर्म करने के बारे में बताया। छात्रा ने 17 वर्षीय बड़ी बहन से भी बातचीत की गई तो उसने भी छेड़छाड़ की बात कही।
विज्ञापन

12 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह पहली कक्षा में थी तो इसी दौरान पिता ने दुष्कर्म किया था। पिता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। तब से लेकर पिता लगातार उसके साथ गंदा काम कर रहा है। 17 साल की छात्रा का कहना है कि पिता ने नवंबर 2017 में पहली बार छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग के बाद कोर्ट में दर्ज कराए बयान
दोनों छात्राओं की पहले काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों ने आपबीती बताई। फिर सातवीं की छात्रा की नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। बाद में दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट में दोनों लड़कियों ने बयान देकर आपबीती बताई है।


सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसका पिता काफी समय से दुष्कर्म करता आ रहा है। दूसरी बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। केस दर्जकर नामजद को काबू किया है।
-सुनीता देवी, एसएचओ महिला थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed