{"_id":"5a317f594f1c1b0d698c1cf5","slug":"81513193305-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ममता सिंह ने मौके का मुआयना करने के बाद ढाई घंटे रिव्यू मीटिंग में दिए निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी ममता सिंह ने मौके का मुआयना करने के बाद ढाई घंटे रिव्यू मीटिंग में दिए निर्देश
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
उकलाना में छह साल की मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी का केस सुलझाने में फेल हुई एसआईटी के बाद बुधवार को आईजी ममता सिंह को केस की कमान सौंप दी है। बुधवार को आईजी ममता सिंह ने मौके का मुआयना करने के बाद परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक की पूरी जांच पर डेढ़ घंटे तक बातचीत की।
आईजी ममता सिंह ने दोपहर को मौके का मुआयना किया। परिजनों ने बातचीत कर उनका हालचाल जानने के बाद घटना का ब्योरा लिया। इसके बाद उन्होंने एसआईटी के हेड जयपाल सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक अब तक पूरी थ्योरी पर बातचीत की। आईजी ममता सिंह ने दूसरी टीम के इंचार्ज डीएसपी जितेंद्र सिंह से भी करीब आधे घंटे से अधिक देरी तक बातचीत कर ब्योरा लिया। इन दोनों टीम को कुछ निर्देश देने के बाद वापस लौट गई।
पड़ोस के मकान से कुछ कपडे़ बरामद
एसआईटी ने पड़ोस के एक मकान से बुधवार को कुछ कपडे़ बरामद किए। पुलिस की टीम एक थैली में डालकर इन कपड़ों को लेकर गई। पुलिस ने इस मकान से तीन युवाओं को पहले से ही पूछताछ के लिए उठाया हुआ है
विज्ञापन
चाचा को पंजाब लेकर पहुंची पुलिस
पुलिस की टीम ने मृतका के टोहाना में रहने वाले चाचा से भी पूछताछ की। इसमें बच्ची के चाचा ने घटना वाले दिन पंजाब में बताया। पुलिस चाचा को लेकर पंजाब पहुंची। वहां तसदीक होने के बाद उसे फिलहाल छोड़ दिया गया।
इन युवाओं पर पुलिस को शक
इस मामले में शास्त्री नगर का सन्नी भी वारदात वाले दिन से ही पुलिस की जांच में भाग ले रहे हैं। पड़ोस के विक्रम, बांगरू एवं संदीप को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया।
एसपी बोलीं : हमने किसी को शक के दायरे से बाहर नहीं किया
हिसार। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह ब्लाइंड मर्डर है। हर पहलू से इसकी वैज्ञानिक जांच चल रही है। ऐसे में कोई भी संदिग्ध हो सकता है। हम किसी को भी शक के दायरे से बाहर नहीं रख रहे।
इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ सबूत हाथ लगे हैं, जिन्हें फिलहाल साझा नहीं किया जा सकता है। पुलिस अलग-अलग तीन एंगल से केस की जांच कर रही है। पिछले तीन दिन में पुलिस ने करीब 44 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। काफी लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी हासिल की है। अभी किसी को भी शक के दायरे से बाहर नहीं किया गया है। हम असली अपराधी तक पहुंचना चाहते हैं। इस कारण कुछ समय लग रहा है। जब तक हमारे पास पुख्ता सबूत नहीं होंगे, तब तक खुलासा नहीं किया जाएगा। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि कितने दिन में इसका खुलासा हो जाएगा। कई दिशा में टीमें काम कर रही हैं। हर टीम अपनी रिपोर्ट के साथ तथ्य पेश कर रही है।