फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जमीन की धोखाधड़ी

जमीन की धोखाधड़ी

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जमीन की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर-14 निवासी विजय कुमार को एयरपोर्ट के पास तीन एकड़ जमीन बताकर सौदा कर 30 लाख रुपये हड़पने के आरोपी गांव धान्सू के रामनिवास को गिरफ्तार किया है। वह थाने के पास ही सैनी फोटोस्टेट के नाम से दुकान चलाता था। पुलिस ने 30 हजार रुपये बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में दो अक्तूबर को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 निवासी विजय कुमार का सिटी थाने के पास सैनी फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकान के मालिक रामनिवास के पास आना-जाना था। गांव धान्सू निवासी दुकान संचालक रामनिवास ने विजय कुमार को बताया था कि उसकी एयरपोर्ट के साथ धान्सू में तीन एकड़ जमीन है। वह उस जमीन को बेचना चाहता है। विजय ने विश्वास करके गवाहों के सामने रामनिवास को 30 लाख रुपये देकर जमीन का सौदा कर लिया था। उसके बाद शिकायतकर्ता बार-बार उसको रजिस्ट्री कराने और जमीन दिखाने के लिए कहता रहा। वह हर बार कोई बहाना बनाकर उसे टालता रहा। फिर विजय कुमार को उस पर शक हुआ तो उसने पटवारी से बातचीत कर जमीन की जांच की। तब पटवारी ने बताया कि रामनिवास के नाम कोई जमीन नहीं है। उसके पिता जी के नाम आधा एकड़ जमीन है। फिर विजय कुमार ने पिछले साल दो सितंबर को गांव धान्सू में एक पंचायत बुलाई थी। पंचायत के बाद रामनिवास ने विजय कुमार के घर पहुंचकर देना बैंक का 30 लाख का चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया था। वह तब से भूमिगत था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नकदी खर्च कर चुका है। पुलिस ने उससे 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed