{"_id":"596fa2514f1c1b7a638b45d7","slug":"81500488273-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरकास्ट मैरिज प्रकरण: पांचवें दिन श्याम की मौत, केस हत्या में तबदील, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरकास्ट मैरिज प्रकरण: पांचवें दिन श्याम की मौत, केस हत्या में तबदील, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अंतरजातीय विवाह प्रकरण में निजी अस्पताल में दाखिल बैंक कॉलोनी के श्याम सुुखीजा ने जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए पांचवें दिन बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके दो सालों, सास, मामा ससुर और एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। यह मामला अब हत्या के केस में तबदील हो गया है। पुलिस ने श्याम के एक साले और मामा ससुर को गिरफ्तार किया है।
शहर के एक निजी अस्पताल में तड़के साढे़ तीन बजे श्याम ने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम बाद में सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। परिजनों ने बाद में शव का अंतिम संस्कार किया। अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी पवन कुमार की टीम ने सपना के भाई साहिल और महाबीर कॉलोनी निवासी मामा पवन उर्फ पोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
मां बोली, किसके सहारे रहूंगी
बैंक कॉलोनी में मौत की सूचना पर पहुंची तो मृतक की मां चंचल रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके आंसू रुक नहीं रहे थे। महिलाएं उनको ढांढस बंधा रही थीं, लेकिन आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
सुखीजा दंपति अब बेटी के सहारे, दोनों बेटे चल बसे
रवींद्र कुमार सुखीजा और चंचल रानी का अब शादीशुदा बेटी अनुपमा ही सहारा है। बेटे श्याम की बुधवार तड़के मौत हो गई। श्याम के बड़े जुड़वा भाई राम की पांच साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। चंचल रानी ने बताया कि उनका पति चलने-फिरने में असमर्थ है और वह डाबड़ा चौक पुल के नीचे ढाबा चलाकर रोजी-रोटी चला रही है। रेलवे पुल दोहरीकरण के चलते अब धंधा चौपट है। राम की मौत के बाद श्याम उनका बड़ा सहारा था, लेकिन हत्यारों ने उसे भी छीन लिया।
सपना की जिंदगी मझधार में
श्याम की हत्या के बाद सुखीजा परिवार का सहारा तो छिन ही गया। साथ ही श्याम की पत्नी सपना की जिंदगी मझधार में है। उसने इंटरकॉस्ट मैरिज की थी। परिवार वालों ने शादी से खुश न होने के चलते वारदात को अंजाम दिया है। वे उनके धुर विरोधी हैं। ऐसे में उसकी जिंदगी मझधार में है।
यह है मामला
बैंक कॉलोनी के श्याम और छोटूराम कॉलोनी की सपना ने 31 जनवरी को इंटरकॉस्ट मैरिज की थी। सपना के परिवार वाले शादी से खुश नहीं हैं। इस बात का युगल को पता था। इसलिए युगल पिछले महीने दिल्ली में रहकर लौटा था। सपना के परिजन शनिवार दोपहर को बैंक कॉलोनी में घर में आए थे और श्याम को चाकुओं से गोद दिया था। बीचबचाव करने पर सपना घायल हुई थी। श्याम ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
लीड ...... फोटो - 20
फ्लैग...
अंतरजातीय विवाह प्रकरण : मिलने के बहाने लड़की के भाई और मामा ने गोदा था चाकू से
हेडिंग...
पांचवें दिन श्याम की मौत, केस हत्या में तब्दील, दो गिरफ्तार