फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ज्वेलर से ठगी मामले की जांच सीआईए को सौंपी, दो आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलर से ठगी मामले की जांच सीआईए को सौंपी, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर से ठगी मामले की जांच सीआईए को सौंपी, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सराफा व्यापारी सेक्टर-14 निवासी धीरज सोनी से ठगी मामले में सिटी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीआईए को सौंप दी। मंगलवार को सीआईए ने इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी को दी शिकायत में धीरज ने बताया कि उसकी खजांचियान बाजार सूरज मार्केट में मेहंदीपुर बालाजी के नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। मंगाली निवासी सुनील उसके परिचित पवन के साथ 30 नवंबर 2018 को उसकी दुकान पर आया और कहा कि पवन की शादी है। 7 तोले की चेन और 8 तोले का कड़ा बनाना है। उन्होंने 40 हजार रुपये एडवांस दिए तथा कहा कि पांच दिसंबर को वे बाकी रकम देकर दोनों चीज ले लेंगे। वे 4 दिसंबर को दुकान पर आए और कहा कि पवन की पत्नी के लिए भी सोना लेना है, इसलिए वे एक ज्वेलरी की किताब और एक सोने की चेन लॉकेट डिजाइन दिखाने के बहाने साथ ले गए कि कल आएंगे, पेमेंट साथ कर देंगे। अगले दिन जब वे आए तो उन्होंने कहा कि कड़ा भी दे दो। इस पर जब उसने चेन की पेमेंट मांगी तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत उसने सिटी थाने में दी थी, जिसके आधार पर 10 जनवरी 2019 को केस दर्ज किया गया था। धीरज ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी ने मामले की जांच सीआईए के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए द्वारा दोनों आरोपियों सुनील व पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद सात तोले सोने की चेन बरामद कर ली गई है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed