फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख ठगने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख ठगने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख ठगने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज
जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख की ठगी, चार पर केस
विज्ञापन

हिसार। जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में भिवानी के गांव झुल्ही निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर पंजाब के कपूरथला निवासी कुलदीप, मुलक सिंह, कुलविंद व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में ओमप्रकाश ने बताया कि उनके बेटे सुभाष व हिसार के गांव बांडाहेड़ी निवासी मनदीप को जर्मनी जाना था। इसके लिए उनके बेटे सुभाष की पहचान सोशल मीडिया के जरिये जर्मनी में रह रहे कपूरथला के एक युवक से हो गई। उसने सुभाष को आरोपियों के बारे में बताया कि ये लोग जर्मनी भेजने का काम करते हैं। इसके बाद उनके लड़के सुभाष और दोस्त मनदीप ने आरोपियों से मिलकर उनको 16 फरवरी को जर्मनी भेजे जाने के नाम पर नौ-नौ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे कहा कि उनको दिल्ली से मॉस्को होते हुए जर्मनी भेजा जाएगा। दोनों ने आरोपियों पर विश्वास कर लिया व उनको द्वारा मांगे गए रुपये देकर 22 फरवरी को दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना हो गए। शिकायत के अनुसार दोनों को मॉस्को में ही उतार दिया गया, वहां से उनको पास के सरदिया में भेज दिया गया। दोनों लड़के चार महीने तक वहां पर फंसे रहे। इसके बाद जून में उनको वहां पर पंजाब का वासी मिला और उसने दोनों युवकों की मदद करते हुए उनको स्वदेश भिजवाया। कोर्ट चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed