फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिर्चपुर मामले में उम्रकैद का एक आरोपी गिरफ्तार

मिर्चपुर मामले में उम्रकैद का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मिर्चपुर मामले में उम्रकैद का एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। 2010 में हुए मिर्चपुर कांड के सजायाफ्ता कर्मबीर को पुलिस ने शुक्रवार को मुंढाल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस 21 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट द्वारा सजा सुनाते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को शनिवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वाल्मीकि बस्ती के घरों में आग लगाने व दो लोगों को जिंदा जला देने के मामले में 24 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट का जो फैसला आया था, जिसमें 33 लोगों को सजा सुनाई गई। उसमें 12 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं 12 को दो-दो साल और 9 लोगों को एक-एक साल की सजा सुनाई गई थी। इसमें से 21 लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 12 सजायाफ्ता फरार चल रहे थे। उम्रकैद की सजा पाने वाले 12 सजायाफ्ता में से कर्मबीर को नारनौंद पुलिस ने मुंढाल से गिरफ्तार कर लिया। इसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


11 लोगों को गिरफ्तार करना अभी भी चुनौती
कर्मबीर के अलावा अभी भी फरार चल रहे 11 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नारनौंद पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। इस संबंध में मिर्चपुर चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सजायाफ्ता कर्मबीर को मुंढाल से गिरफ्तार किया गया है। सजायाफ्ता को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शनिवार को पेश किया जाएगा। बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed