फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बास क्षेत्र में महिला से गैंगरेप, तीन लोगों पर मामला दर्ज

बास क्षेत्र में महिला से गैंगरेप, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बास क्षेत्र में महिला से गैंगरेप, तीन लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बास (हिसार)। बास तहसील के एक गांव में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की शिकायत बास पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि शुक्रवार कि रात वह अपनी मां व बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात करीब दो बजे दरवाजे को किसी ने खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो तीन लोग थे। वो लोग जबरदस्ती मेरे घर में घुस गए। उनके हाथों में रॉड व छुरा लिए थे। उन तीनों ने मुझे दबोच लिया। तीनों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर मैंने जब शोर मचाया तो मेरी मां व मेरे बच्चे जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। मामले की शिकायत बास पुलिस को दे दी। बास थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ 323, 342, 451 व 376 डी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed