{"_id":"5a71e3ec4f1c1b805a8b7223","slug":"71517413356-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ड्यूटी में बाधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी ड्यूटी में बाधा
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-हांसी मार्ग पर मय्यड़ के पास की घटना, हमलावरों की नहीं हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हिसार-हांसी मार्ग पर गांव मय्यड़ के पास मंगलवार शाम को रोडवेज की सिरसा डिपो की एक बस को बाइक आगे अड़ाकर दो युवकों ने रुकवा लिया। फिर उन्होंने लोहे के पाइप से हमला कर चालक-परिचालक को घायल कर दिया। बस में सवार जींद एसपी दफ्तर का कर्मचारी रमेश कुमार बीच बचाव करने लगा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया है।
सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी चालक बलकार सिंह कंबोज ने बताया कि वह मंगलवार शाम छह बजे पानीपत से बस लेकर हिसार आ रहा था। वह रामायण टोल प्लाजा पार कर थोड़ा आगे पहुंचा तो दो अज्ञात युवकों ने बाइक आगे अड़ाकर बस रुकवा ली और उसको बस से नीचे उतार लिया। फिर उन्होंने उसे व परिचालक विजय को पाइप से हमला कर घायल कर दिया। जींद के एसपी दफ्तर की शिकायत शाखा में तैनात पुलिसकर्मी रमेश कुमार ने बीचबचाव कराना चाहा तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। हम किसी तरह उनके चंगुल से छूट पाए।
झगड़े में रमेश का मोबाइल फोन और परिचालक विजय के 4160 रुपये गिर गए। दोनों हमलावरों ने मेरी वर्दी फाड़कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बाद में उन्होंने सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाई। सदर थाना पुलिस ने चालक बलकार सिंह की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रास्ता रोककर हमला कर घायल करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।