फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला स्पेशल बस में दबंगई, महिला ने पकड़ा चालक का गला

महिला स्पेशल बस में दबंगई, महिला ने पकड़ा चालक का गला

Wed, 17 Apr 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
महिला स्पेशल बस में दबंगई, महिला ने पकड़ा चालक का गला
हिसार। हरियाणा रोडवेज की बस में सोमवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने दबंगई दिखाते हुए बस चालक का गला पकड़ लिया। चालक ने बस को फव्वारा चौक पर बने पुलिस नाके पर बस रोक दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला पुलिस आने के बाद आरोपी महिला को थाने ले जाया गया, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की महिला स्पेशल बस तोशाम से हिसार की ओर आ रही थी। सोमवार सुबह करीब 9 बजे बस आईटीआई चौक पर पहुंची तो उसमें एक महिला सवार हुई। वह बस में चढ़ते ही बस चालक से बस करने लगी और अचानक उसने चालक का गला पकड़ लिया। महिला ने चालक को कहा कि उसने पीछे बस को रुकने का इशारा किया तो बस क्यों नहीं रोकी। इस पर वह चालक के साथ हाथापाई भी करने लगी। इस पर बस में सवार अन्य लड़कियों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी महिला ने उनके साथ भी बहस की और हाथापाई भी की। इस पर बस चालक ने बस को फव्वारा चौक के पास बने पुलिस नाके पर रोक दिया तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला व बस में सवार 4-5 अन्य लड़कियों, जिनके साथ महिला द्वारा हाथापाई करने का आरोप था, उनको लेकर पीएलए चौकी पहुंची। मौके पर एसएचओ सिविल लाइन रिछपाल सिंह भी मौजूद थे। वहां पर दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद समझौता हो गया, जिस कारण इस मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed