फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चौकी प्रभारी की छाती में खुद की सरकारी रिवाल्वर से लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

चौकी प्रभारी की छाती में खुद की सरकारी रिवाल्वर से लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी की छाती में खुद की सरकारी रिवाल्वर से लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आजाद नगर चौकी इंचार्ज राजेश श्योराण को छाती में गोली लगने से गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल के भाई हरीश के अनुसार राजेश को बालावास के पास एक युवक ने गोली मारी है, जिसको राजेश ने लिफ्ट दी थी। गंभीर रूप से घायल राजेश को राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवचरण अस्पताल पहुंचे और उनके बारे में जानकारी ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश को गोली उसकी खुद की पिस्तौल से ही लगी है। इस बारे में अभी तक घायल ने कोई बयान नहीं दिया है। यह गोली उन्होंने खुद मारी है या किसी ने उनकी रिवॉल्वर छीनकर चलाई है, इस बारे में सदर थाना जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


हरीश के अनुसार उनके भाई ने घटना के बारे में फोन करके बताया था कि उसको एक युवक गोली मारकर भाग गया है। इस युवक को उसी ने लिफ्ट दी थी। भाई के अनुसार राजेश दोपहर के करीब दो बजे अपनी सेंट्रो कार से अपने गांव लोहारू के पास ढाणी टोडा जा रहे थे। जब वह तोशाम रोड पर बालावास गांव के पास पहुंचे तो एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांग ली। युवक को लिफ्ट देने के बाद गाड़ी करीब आठ मिनट चली, उसके बाद युवक ने अपने पास से एक अवैध रिवॉल्वर निकालकर उनकी छाती में गोली दाग दी। गोली लगने से राजेश हड़बड़ा गए और उन्होंने गाड़ी रोक दी। इसके बाद हमलावर गाड़ी से उतरकर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार के साथ तोशाम की तरफ फरार हो गया। घायल राजेश ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने भाई हरीश को सूचना दी थी। हरीश तुरंत अपनी गाड़ी में उनको लेने के लिए चल पड़े। इसके बाद राजेेश ने गाड़ी से उतरकर सड़क पर आ रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। उनको खून से लथपथ देखकर दो युवकों ने गाड़ी रोकी और मदद करते हुए हिसार की तरफ लेकर आए। जब वह मिरकां गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया। तब तक वहां पर उनके भाई हरीश पहुंच चुके थे। फिर वह अपनी कार में घायल राजेश को हिसार लेकर आए और एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। राजेश को हमलावर ने नजदीक से हार्ट के पास एक गोली मारी थी, जो उनकी छाती को चीरती हुई पीछे से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले ही बने थे चौकी इंचार्ज
एएसआई राजेश श्योराण पिछले काफी समय से हिसार जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनको 10 दिन पहले ही आजाद नगर चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। इससे पहले वह सिटी थाना में पोस्टिंग पर थे। राजेश भिवानी जिले के गांव ढाणी टोडा के रहने वाले हैं। घटना के समय भी वह अपने गांव जा रहे थे। इस समय वह अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रह रहे हैं। उनका एक बेटा व बेटी है।
पिस्तौल कब्जे में लेकर जांच शुरू
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शिवचरण अस्पताल में पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद अधीक्षक ने पुलिस को इस बारे में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने घटना के बारे में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुआ राजेश का सरकारी पिस्तौल अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस पिस्तौल पर छपे फिंगरप्रिंट की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने हमलावरों वाली बात पर भी जांच करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए रोड पर लगे पेट्रोल पंप व निजी संस्थानों से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जुटाना शुरू कर दिया है।


जांच में सामने आया है कि गोली उसकी खुद की सरकारी रिवॉल्वर से ही लगी है। यह मामला आत्महत्या का है या हमलावरों ने उसकी रिवॉल्वर से गोली चलाई है, इसका तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। यह सच है कि जो गोली राजेश को लगी है, वो सरकारी पिस्तौल से ही चली है। अभी तक राजेश ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिए हैं।
-अमरजीत कटारिया, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed