{"_id":"5b7330c042c792485f1352f2","slug":"61534275776-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए युवक से पुलिस ने बरामद किए दो और हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए युवक से पुलिस ने बरामद किए दो और हथियार
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। दो दिन पहले नौ एमएम की पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी युवक कृष्ण कुमार से पुलिस ने दो ओर अवैध हथियार बरामद किए है। सिवानी तहसील परिसर में दिनदहाड़े हुई गैंगवार में शामिल युवक से पुलिस ने ये हथियार गांव मतानी स्थित एक खेत में बनी झोपड़ी के पास से बरामद किए है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह यह हथियार मध्यप्रदेश से लेकर आया था।
गौरतलब है कि 12 अगस्त को झुंपा पुलिस ने एक युवक को नौ एमएम की एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ की गई तो पकड़े गए युवक ने पिछले दिनों तहसील परिसर में हुई गैंगवार के दौरान हवलदार भागीरथ की हत्या की वारदात भी कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसके पास से दो और हथियार भी बरामद हो गए। युवक ने 32 बोर के ये दो पिस्तौल गांव मतानी के एक खेत में बनी झोपड़ी के समीप छिपा रखे थे। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह सोनू मिठ्ठी गिरोह का सदस्य है और ये हथियार वह मध्यप्रदेश से खरीद कर लाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ जारी है।